कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने मंगलवार को 26 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में पांचवां वन-डे जीतकर इतिहास रचा। पोर्ट ऐलिजाबेथ में खेले गए 6 वन-डे मैचों की सीरीज के 5वें वन-डे में टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम को 73 रनों से हराकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया।
Video: ऐतिहासिक जीत के बाद 'हिटमैन' ने लिया 'रन मशीन' का इंटरव्यू, खुले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज जीत के बाद मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली का शानदार इंटरव्यू लिया। इस दौरान विराट ने सीरीज जीत पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'हमें गर्व है कि हम ये कामयाबी हासिल कर सके। इस सीरीज को जीतकर हमने दक्षिण अफ्रीका में 25 साल के इंतजार को खत्म किया और इस बात का हम सभी को फक्र है। ये वाकई एक शानदार सीरीज जीत है।'
VIDEO: In a kind of firsts, Man of the moment - @ImRo45 did a quick selfie interview for https://t.co/Z3MPyeKtDz with captain @imVkohli post India's first series win in South Africa. Listen in to what the duo had to say about the historical moment.https://t.co/UE7ofNQMid#SAvIND pic.twitter.com/TY2Ik1Tmha
रोहित ने विराट से सीरीज जीत के अलावा सीरीज की सबसे बड़ी उपलब्धि पर भी सवाल किए। इस दौरान विराट ने कहा, 'इस जीत में पूरी टीम का योगदान रहा है। जिस तरह से पूरी सीरीज में चहल और कुलदीप की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, बूमराह और भुवी ने गेंदबाजी की, मिडिल ओवर में मिले मौके को पांड्या ने जो किया वो वाकई काबिलेतारीफ रहा। हमने जिस खिलाड़ी को मौका दिया वो सफल रहा और यही हमारी इस सीरीज की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।'
बता दें कि 5वें वन-डे में भारत की जीत में रोहित शर्मा की भूमिका सबसे अहम रही थी। रोहित ने 126 गेंदों पर 115 रन बनाए थे जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे थे। इसके अलावा कुलदीप-चहल ने अपने शानदार गेंदबाजी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल, सीरीज में टीम इंडिया 4-1 से आगे हैं। 6 वन-डे मैचों की सीरीज का आखिरी व अंडिम मुकाबला 16 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा।
मालूम हो कि बता दें कि पोर्ट ऐलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा था। टीम इंडिया 5 वन-डे खेले हैं और सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। चार मैचों में उसे दक्षिण अफ्रीका से और एक में केन्या से हार मिली थी, लेकिन यह मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज के अलावा एक और इतिहास रचा।