{"_id":"5ae826f14f1c1b87028b771b","slug":"rohit-sharma-will-bat-up-the-order-in-coming-matches-says-suryakumar-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MI को जीत की पटरी पर लाने के लिए कप्तान रोहित ने बनाया मास्टर प्लान, हो गया लीक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI को जीत की पटरी पर लाने के लिए कप्तान रोहित ने बनाया मास्टर प्लान, हो गया लीक
Tue, 01 May 2018 02:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस की तरफ से मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि आगामी मैचों में कप्तान रोहित शर्मा ऊपरीक्रम में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लाने के लिए एक तरह से यह मास्टर प्लान है, जिसके बारे में कहना गलत नहीं होगा कि सूर्यकुमार यादव ने लीक कर दिया है।
2 of 5
रोहित शर्मा
'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा ने शनिवार को पुणे में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 56 रन की मैच विजयी पारी खेली। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ी।
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'यह रोहित और टीम प्रबंधन का फैसला था कि वह निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे। शायद वह अंत तक खेलने के लिए अधिक जिम्मेदारी उठाना चाहते थे। मगर वह सभी नंबर (दूसरे या तीसरे) पर बल्लेबाजी करके अपने आप को साबित कर चुके हैं। अहम मुकाबले में रोहित ने ऊपर आकर जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और आगामी मैचों में भी वह ऊपरीक्रम पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mumbai indians
यह पूछने पर कि मुंबई का आरसीबी के खिलाफ ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है, इस पर यादव ने कहा कि कल की टीम बिलकुल अलग है इसलिए मुकाबला भी अलग अंदाज में होगा। फिर यादव ने पूछा गया कि पांच मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था? दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जवाब में कहा- सकारात्मक था क्योंकि सभी जानते थे कि टूर्नामेंट अभी समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई इंडियंस
उन्होंने कहा, 'हमने पांच हार को समझा, लेकिन उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हमने चेन्नई के खिलाफ पिछला मुकाबला जीता और लय हासिल की। हम इसी लय के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।' बकौल सूर्यकुमार यादव, आरसीबी के खिलाफ जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आगे बढ़ने के लिए दो अहम अंक मिलते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।