{"_id":"685678bc726352211d0fb2f7","slug":"sachin-tendulkar-and-sourav-ganguly-banter-on-twitter-wins-fans-heart-rishabh-pant-karun-nair-yashasvi-gill-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सचिन ने पूछा- 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की तरह कौन होगा तीसरा शतकवीर? दादा बोले- इस बार चार शतक लगेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सचिन ने पूछा- 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की तरह कौन होगा तीसरा शतकवीर? दादा बोले- इस बार चार शतक लगेंगे
Sat, 21 Jun 2025 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:48 PM IST
सार
सचिन ने कहा कि उन्हें भारत की बल्लेबाजी देखकर 2002 के हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई। साथ ही उन्होंने सवाल भी पूछा कि उस टेस्ट की तरह मौजूदा मुकाबले में भारत का तीसरा शतकवीर कौन होगा? इस पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी मजेदार जवाब आया।
विज्ञापन
गांगुली और सचिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का इंग्लैंड का फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) और यशस्वी जायसवाल (101) ने सुखी पिच पर शतक लगाए, जिससे भारत ने शुक्रवार को पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बना लिए। इसके अलावा उपकप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 65) ने अर्धशतक लगाया, जबकि केएल राहुल ने 42 रन की पारी खेली। भारत की बल्लेबाजी देखकर महान सचिन तेंदुलकर भी बेहद खुश हुए। उन्होंने इस युवा और नए टीम इंडिया की तारीफ की है। सचिन ने कहा कि उन्हें भारत की बल्लेबाजी देखकर 2002 के हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई। साथ ही उन्होंने सवाल भी पूछा कि उस टेस्ट की तरह मौजूदा मुकाबले में भारत का तीसरा शतकवीर कौन होगा? इस पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी मजेदार जवाब आया और उन्होंने कहा कि इस बार तीन नहीं चार शतक लगेंगे।
सचिन-गांगुली
- फोटो : twitter
सचिन और गांगुली के बीच बातचीत
दरअसल, भारत की बल्लेबाजी देखकर सचिन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, 'केएल राहुल और यशस्वी जायसवार द्वारा रखी गई ठोस नींव ने भारत को पहले दिन अच्छा स्कोर बनाने में सक्षम बनाया। यशस्वी और शुभमन गिल को उनके शानदार शतकों के लिए बधाई। ऋषभ पंत का योगदान टीम के लिए उतना ही महत्वपूर्ण था। भारत की बल्लेबाजी ने मुझे 2002 में हेडिंग्ले टेस्ट की याद दिला दी, जब राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में शतक बनाए थे और हम टेस्ट जीत गए थे। यशस्वी और शुभमन ने अपना काम कर दिया है। इस बार तीसरा शतक कौन लगाएगा?' इस पर गांगुली ने जवाब दिया और लिखा, 'हाय चैंप! इस बार तीन नहीं चार शतक हो सकते हैं। सतह बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। अब पंत और शायद करुण शतक लगा सकते हैं। 2002 में पहले दिन की सतह इससे थोड़ी अलग थी।' इस कमेंट पर सचिन ने फिर जवाब दिया और फिंगर्स क्रॉस्ड का इमोजी बनाया।

सचिन, युवराज और द्रविड़
- फोटो : ANI
युवराज सिंह ने भी गिल की तारीफ की
वहीं, भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी गिल की तारीफ की। युवी ने लिखा, 'कुछ चीजें आपके सितारों में साफ लिखी होती हैं। टेस्ट कप्तान के तौर पर पहले शतक और वह भी विदेशी धरती पर...इसके लिए शुभमन गिल को बधाई। आप साफ तौर पर समझते हैं कि यह कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और आपने अपने बल्ले से ही सारी बातें कह दीं। बहुत बढ़िया और आगे भी आपसे ऐसी ही उम्मीदें हैं।'

गांगुली और द्रविड़
- फोटो : ANI
2002 के हेडिंग्ले टेस्ट में क्या हुआ था?
सचिन और गांगुली जिस मैच की बात कर रहे हैं, वह 2002 में लीड्स में खेला गया था। तब भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। संजन बांगड़ ने ओपनिंग करते हुए 68 रन बनाए थे। वहीं, वीरेंद्र सहवाग आठ रन बनाकर आउट हुए थे। राहुल द्रविड़ ने 148 रन, सचिन तेंदुलकर ने 193 रन और सौरव गांगुली ने 128 रन की पारी खेली थी। वीवीएस लक्ष्मण छह रन, अजीत अगरकर दो रन और हरभजन सिंह 18 रन बनाकर आउट हुए थे। पार्थिव पटेल सात रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 628 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू कैडिक ने तीन विकेट लिए, जबकि एलेक्स ट्यूडर ने दो विकेट लिए। मैथ्यू होगार्ड, एंड्रयू फ्लिंटॉप और एश्ले जाइल्स को एक-एक विकेट मिला था।
जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 273 रन पर धराशाई हो गई थी। अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को तीन-तीन विकेट मिले थे, जबकि जहीर खान और अगरकर को दो-दो विकेट मिले। इंग्लैंड को फॉलो ऑन खेलना पड़ा था और उनकी दूसरी पारी भी 309 पर सिमट गई थी। कुंबले को चार विकेट मिले थे, जबकि बांगड़ ने दो विकेट लिए थे। जहीर, अगरकर और भज्जी ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने पारी और 46 रन से जीत हासिल की थी। चार मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। तीसरा टेस्ट भारत ने जीता और चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।