{"_id":"5ca06446bdec222ffc359e93","slug":"sachin-tendulkar-meets-with-sharad-pawar-before-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई चुनाव लड़ने जा रहे तेंदुलकर, अगले ही दिन आया इस नेता का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वाकई चुनाव लड़ने जा रहे तेंदुलकर, अगले ही दिन आया इस नेता का बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति के गलियारों में कई तरह की अफवाहें फैल रही है। ऐसी ही एक अफवाह शनिवार को उस वक्त सामने आई जब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के राजनीति के मैदान पर उतरने की बातें होने लगीं। हालांकि रविवार सुबह ही साफ हो गया कि मास्टर ब्लास्टर का राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं है।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर और शरद पवार
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सचिन शनिवार सुबह एनसीपी (नेशनल कांग्रेस पार्टी) के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उस वक्त इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि यह मुलाकात राजनैतिक मुद्दों को लेकर है या है या व्यक्तिगत।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : पीटीआई
हालांकि रविवार सुबह यह स्पष्ट हो गया। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक हुई और इस दौरान राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sachin tendulkar
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सचिन ने पुलवामा हमले के बाद विश्वकप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का पक्ष लिया था, जिसपर भाजपा के समर्थकों ने उन्हें ट्रोल किया था। हालांकि शरद पवार ने सचिन का बचाव किया था और उसी पृष्ठभूमि में यह शिष्टाचार मुलाकात हुई।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
पुलवामा हमले के बाद जब यह मांग उठ रही थी कि भारत को आगामी विश्वकप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिये तब तेंदुलकर ने कहा था कि वह पाकिस्तान को बिना मैच खेले दो अंक देने के पक्षधर नहीं हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।