सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अंग्रेजों की आंखों की किरकिरी बन चुके थे सचिन, बंद कमरों में बनाए जाते थे खास प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Jul 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar's technique forced us to conduct numerous team meetings says Nasser Hussain To Conduct Nasser Hussain
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने शनिवार को कहा कि सचिन तेंदुलकर और उनकी ‘शानदार तकनीक’ के कारण उनकी टीम को सिर्फ इस महान भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की रणनीति बनाने के लिए कई बैठकें करनी पड़ती थीं। तेंदुलकर ने 2013 में संन्यास लेने से पहले दो दशक तक भारतीय क्रिकेट में दबदबा बनाया हुआ था, जिसमें उनके नाम कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड रहे जिसमें टेस्ट और वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल हैं।

Trending Videos
Sachin Tendulkar's technique forced us to conduct numerous team meetings says Nasser Hussain To Conduct Nasser Hussain
नासिर हुसैन - फोटो : ट्विटर

हुसैन ने याद करते हुए कहा, ‘जब मैं सर्वकालिक बल्लेबाजों के बात करता हूं तो सचिन तेंदुलकर की तकनीक शानदार थी। जब मैं इंग्लैंड का कप्तान था तो मुझे याद नहीं कि हम सिर्फ तेंदुलकर को आउट करने पर चर्चा के लिए कितनी टीम बैठकें किया करते थे।’ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पोडकास्ट ‘क्रिकेट इनसाइड आउट’ के ताजा एपिसोड पर इयान बिशप और एलमा स्मिट से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar's technique forced us to conduct numerous team meetings says Nasser Hussain To Conduct Nasser Hussain
केन विलियमसन

हुसैन ने कहा, ‘मेरे लिए, पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में रन बनाना तकनीक है और मैं उसे पसंद करता हूं जो सहज ढंग से खेलते हैं और गेंद को बल्ले पर आने देते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से केन विलियमसन के पास मौजूदा दौर में बहुत अच्छी तकनीक है, वह गेंद को सहज ढंग से देरी से खेलता है।’ उन्होंने कहा, ‘टी-20 क्रिकेट के कारण खिलाड़ी वर्तमान में काफी आक्रामक खेलते हैं, विलियमसन सभी तीनों प्रारूपों में खेल सकता है और प्रत्येक के हिसाब से अपने खेल को बदल सकता है।’

Sachin Tendulkar's technique forced us to conduct numerous team meetings says Nasser Hussain To Conduct Nasser Hussain
इयान बिशप (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

बिशप ने भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में जितने भी बल्लेबाजों को गेंदबाजी की, उसमें तेंदुलकर को गेंदबाजी करना सबसे कठिन था। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने करियर में जिन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की थी, उनमें से सचिन तेंडुलकर एक थे जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल होता था। वह हमेशा ‘स्ट्रेट लाइन’ में हिट किया करते थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed