सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोहली से पंगा नहीं लेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, विराट के आक्रामक तेवरों से घबराएं कंगारू

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Jul 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
We will not engage Virat Kohli with any typr of hot words exchange as it brings out the best in him says Josh Hazlewood
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि उनकी टीम भारतीय कप्तान विराट कोहली से बल्लेबाजी के दौरान 'भिड़ने से बचने' को तरजीह देगी क्योंकि ऐसा करने से वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। हेजलवुड और उनके साथी तेज गेंदबाज कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के सामने होंगे, अगर ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित होता है।

Trending Videos
We will not engage Virat Kohli with any typr of hot words exchange as it brings out the best in him says Josh Hazlewood
जोश हेजलवड - फोटो : Cricket Australia

हेजलवुड ने कोहली को गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'निश्चित रूप से हम किसी भी भिड़ंत से बचने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि 2018 में पिछली टेस्ट श्रृंखला के दौरान यह पूरी तरह से साफ भी हो गया था। मुझे लगता है कि वह किसी भी तरह से झगड़े में पड़ना पसंद करता है क्योंकि इससे शायद वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, विशेषकर तब, जब वह बल्लेबाजी कर रहा होता है इसलिए गेंदबाजों के लिए इस दौरान बिलकुल भी झगड़े में पड़ना मुनासिब नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
We will not engage Virat Kohli with any typr of hot words exchange as it brings out the best in him says Josh Hazlewood
virat kohli test

हेजलवुड के अनुसार जब कोहली टीम के साथ मैदान पर होते हैं तो योजना समान नहीं रहती। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर हमारे खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह मैदान में है तो मामला अलग हो जाता है, लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहा होता है तो उसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि वह थोड़े निराशाजनक मूड में हो और हम इसका फायदा उठा लें।'

We will not engage Virat Kohli with any typr of hot words exchange as it brings out the best in him says Josh Hazlewood
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

हेजलवुड ने यह भी कहा कि चेतेश्वर पुजारा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाज को थका देते हैं। उन्होंने कहा, 'पुजारा आपको थका देता है और अपने विकेट के लिये काफी काम कराता है, वह सचमुच अपने विकेट की कीमत रखता है और हमने यह आस्ट्रेलिया में पिछली बार देखा था।'

विज्ञापन
We will not engage Virat Kohli with any typr of hot words exchange as it brings out the best in him says Josh Hazlewood
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवर टीम के कप्तान आरोन फिंच ने हाल में कोहली की प्रशंसा की थी। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और इसकी शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में पहले टेस्ट से करेगी। टीम को एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर तक एक दिन रात्रि टेस्ट मैच भी खेलना है, जिसकी प्रतिबद्धता बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कर चुके हैं। टीम अगले दो टेस्ट मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed