फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: विराट कोहली की वजह से खत्म हो रहा इन तीन खिलाड़ियों का करियर, एक आईपीएल टीम का कप्तान भी शामिल

Mon, 26 Sep 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

विराट कोहली ने भारत को कई मैच जिताए हैं। वह दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनकी वजह से भारत के युवा खिलाड़ियों को मौके कम मिले हैं। उनकी वजह से तीन खिलाड़ियों का करियर खराब हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Sanju Samson, Deepak hooda and sreysh Iyer career was destroyed due to virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 24000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 71 शतक और 124 अर्धशतक हैं। लगभग पिछले 10 वर्षों से विराट कोहली भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। वह लगातार भारत को मैच जिताते हैं, इसी वजह से फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी भी हैं। 


कोहली ने इस साल की शुरुआत में कप्तानी छोड़ने से पहले तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक भारत की कप्तानी भी की थी। वह तीसरे नंबर पर टीम के लिए नियमित बल्लेबाज हैं। उनके सफल करियर के कारण, कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्हें भारत के लिए खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। यहां हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं।

1. संजू सैमसन

Sanju Samson, Deepak hooda and sreysh Iyer career was destroyed due to virat Kohli
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन इस लिस्ट में पहले खिलाड़ी हैं। सैमसन विराट कोहली की तरह मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला था। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अब तक केवल सात वनडे और 16 टी20 खेले हैं। वनडे में उन्होंने 44.0 की औसत से 176 रन बनाए हैं। टी20 में, उन्होंने 21.14 की औसत से 296 रन बनाए हैं। वह ज्यादातर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए कोहली की वजह से उन्हें टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं। 

2. श्रेयस अय्यर

Sanju Samson, Deepak hooda and sreysh Iyer career was destroyed due to virat Kohli
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर एक और खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली के कारण अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर सके। अय्यर भी विराट कोहली की तरह वन-डाउन पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं। कोहली प्लेइंग इलेवन में हमेशा शामिल होते हैं, इसलिए अय्यर को कई मैचों में बाहर बैठना पड़ता है। टी20 विश्व कप 2022 में भी अय्यर टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है, क्योंकि विराट कोहली तीसरे स्थान के लिए चयनकर्ताओं की पहली पसंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दीपक हुड्डा

Sanju Samson, Deepak hooda and sreysh Iyer career was destroyed due to virat Kohli
जिम्बाब्वे के खिलाफ शॉट खेलते दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी दीपक हुड्डा हैं। विराट कोहली की तरह दीपक हुड्डा भी मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। जून 2022 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में दीपक ने विराट की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी।दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मैच में 57 गेंदों पर 104 रन बनाकर शानदार शतक बनाया। उन्होंने अब तक 12 टी20 मैच खेले हैं और 41.86 के औसत और 155 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। वर्तमान में, हुड्डा टी20 टीम में भारत के नियमित सदस्य हैं। हालांकि, मध्य क्रम में कम जगह होने के कारण, वह अक्सर प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed