फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी स्टाइल में 'हेलीकॉप्टर शॉट' खेलने चले पांड्या, संजू सैमसन ने भी दिखाया जॉन्टी रोड्स वाला अवतार

Mon, 14 May 2018 04:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
sanju samson ipl 2018 best catch of hardik pandya
sanju samson

आईपीएल सीजन-11 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के युवा खिलाड़ी संजू सैमसन ने एक हैरान कर देने वाला कैच पकड़ा। संजू सैमसन के इस कैच ने दक्षिण अफ्रीका के शानदार फील्डर जॉन्टी रोड्स की याद दिला दी।



मंबई इंडियंस की तरफ से आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने धोनी के स्टाइल में एक हेलीकॉप्टर शॉट खेला था। डीप मिड विकेट की ओर गेंद को आता देखकर सैमसन तेजी से उसकी ओर दौड़े और हवा में उछलकर गेंद को लपक लिया। सैमसन का यह कैच हैरान कर देने वाला था।

बता दें कि आईपीएल सीजन-11 में संजू सैमसन के अलावा भी कई और भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन कैच पकड़ फैंस को चौंकाया है। आइए एक बार देखते हैं आईपीएल सीजन-11 में अब तक पकड़े गए सबसे बेहतरीन कैच...

हार्दिक पांड्या

sanju samson ipl 2018 best catch of hardik pandya
hardik pandya

मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए एक मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का कैच पकड़ा था। पांड्या ने यह कैच अपने भाई कृणाल पांड्या की गेंद पर ही पकड़ा था।

शाकिब अल हसन

sanju samson ipl 2018 best catch of hardik pandya
शाकिब अल हसन

सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी ऑलराउडंर शाकिब अल हसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बाउंड्री पर ऐसा ही एक कैच लपका था। शाकिब ने केकेआर के ऑलराउंडर क्रिस लिन को कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष पांडे

sanju samson ipl 2018 best catch of hardik pandya
मनीष पांडे - फोटो : ipl

सनराइजर्स हैदराबाद के ही एक और खिलाड़ी मनीष पांडे ने भी बाउंड्री पर शानदार कैच लेकर रसेल आर्नोल्ड को क्रीज से चलता किया था। ऑफ साइड पर छक्का मारने के चक्कर में रसेल मनीष पांडे को कैच थमा बैठे थे।

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

sanju samson ipl 2018 best catch of hardik pandya
shaudul thakur

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लिया गया शार्दुल ठाकुर का कॉट एंड बोल्ड विकेट शायद ही कोई भूल पाए। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज स्टुअर्ट बिन्नी को शार्दुल ने शॉर्ट पिच डिलीवरी की थी, जिसे वह समझ नहीं पाए और बल्ले से लगकर गेंद क्रीज से थोड़ा आगे गेंदबाज की तरफ निकल गई। शार्दुल ने बेहतरीन डाइव लगाकर यह कैच पकड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed