सब्सक्राइब करें

'विश्वकप में धवन नहीं बल्कि रोहित के साथ ऋषभ पंत करें ओपनिंग'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Feb 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne wants Rishabh Pant to open innings with Rohit Sharma

विश्वकप 2019 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। टीम मैनेजमेंट की तैयारियां लगभग पूरी है। उन खिलाड़ियों पर भी मुहर लग चुकी है जिन्हें इंग्लैंड में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए आजमाया जाएगा। 'क्रिकेट के इस महाकुंभ' से पहले ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आएगी। इन गिने-चुने मुकाबलों में अब वही टीम उतारेगा जो कमोबश विश्व कप में खेलेगी। 

Trending Videos
Shane Warne wants Rishabh Pant to open innings with Rohit Sharma
विराट कोहली और रवि शास्त्री

अब इतना तो तय है कि कोई नया चेहरा कहीं से आकर टीम इंडिया में अप्रत्याशित चयन का कारण बनेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भारत के लिए प्रयोग का दौर बंद हो चुका है क्योंकि टीम में अब भी चुनिंदा खिलाड़ियों में ही बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल करने की खासी गुंजाइश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shane Warne wants Rishabh Pant to open innings with Rohit Sharma

याद हो कि टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने खुद कहा है कि टीम का टॉप तीन ऑर्डर स्थिति से हिसाब से बदल सकता है और विराट कोहली खुद नंबर चार पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प सुझाव पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न ने दिया है।

Shane Warne wants Rishabh Pant to open innings with Rohit Sharma
- फोटो : SELF

शेन वॉर्न की माने तो रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन की बजाए ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालना चाहिए। वार्न ने एक इंटरव्यू में कहा, 'पंत को टीम में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि वे विश्वकप का हिस्सा होंगे या नहीं। मगर पंत से विपक्षियों को चौंकाया जा सकता है।

विज्ञापन
Shane Warne wants Rishabh Pant to open innings with Rohit Sharma

शेन वॉर्न ने ये भी कहा कि पंत और धोनी दोनों विश्वकप में खेल सकते हैं। वैसे याद हो कि टीम इंडिया के लिए  रोहित-धवन की जोड़ी काफी सफल रही है। इन दोनों ने 96 वनडे मैचों में 4318 रन बनाए है और 14 शतकीय साझेदारियां आपस में की हैं। लेकिन इसके बावजूद वार्न का मानना है कि टीम इंडिया को पंत को ओपनिंग में उतारकर विपक्षियों को चौंकाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed