{"_id":"586e75b24f1c1ba70915ad5f","slug":"shaw-s-dream-start-seals-mumbais-final-birth-in-ranaji-trophy-final-agains-gujrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई के इस 'नए वंडर बॉय' ने की सचिन जैसी शतकीय शुरुआत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई के इस 'नए वंडर बॉय' ने की सचिन जैसी शतकीय शुरुआत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jan 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर का पहला रणजी शतक
मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में शतक जड़कर लोगों की 28 साल पुरानी यादें ताजा कर दीं जब मुंबई के वंडर बॉय के नाम से विख्यात सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में शतक जड़कर हलचल मचा दी थी। 10 दिसंबर 1988 को सचिन ने गुजरात के खिलाफ 129 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
Trending Videos
मुंबई के इस 'नए वंडर बॉय' ने की सचिन जैसी शतकीय शुरुआत
पृथ्वी शॉ
तीन साल पहले मजह 14 वर्ष की उम्र में स्कूली मैच में 546 रन की मैराथन पारी खेलकर चर्चा में आने वाले पृथ्वी शॉ ने अपने प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। राजकोट में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दूसरी पारी में 175 गेंदों पर शानदार 120 रन की पारी खेलकर मुंबई को अपने दम पर 46 बार फाइनल में पहुंचा दिया। यह उनके करियर का पहला रणजी मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के इस 'नए वंडर बॉय' ने की सचिन जैसी शतकीय शुरुआत
पृथ्वी शॉ
तमिलनाडु के खिलाफ जब शॉ को मुंबई रणजी टीम में जगह दी गई थी। तब हर किसी को उम्मीद थी कि वह अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करेंगे। पृथ्वी सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे और अपने पदार्पण मैच में सैकड़ा जमाने में सफल रहे। 41 बार के चैंपियन मुंबई ने खेल के पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए जरूरी 251 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मुंबई के इस 'नए वंडर बॉय' ने की सचिन जैसी शतकीय शुरुआत
पृथ्वी शॉ
पारी की शुरुआत करने उतरे शॉ ने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का जड़ा। वह टीम को जीत दिलाने से मजह 10 रन पहले 241 के स्कोर पर कैच आउट हो गए। 22 साल बाद मुंबई के किसी खिलाड़ी ने अपने पदार्पण मैच में शतक लगाने में सफल हुआ है। शॉ से पहले मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार ने साल 1993-94 में अपने पहले रणजी मैच में शतक लगाया था।
विज्ञापन
मुंबई के इस 'नए वंडर बॉय' ने की सचिन जैसी शतकीय शुरुआत
पृथ्वी शॉ
अपनी इस शतकीय पारी के दौरान शॉ भाग्यशाली रहे। 99 के स्कोर पर वह विजय शंकर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए थे लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया और शॉ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तरह अपने करियर की धमाकेदार शतकीय शुरुआत करने में सफल रहे। उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से हो रही है इसलिए उनके सामने सचिन के दो और रिकॉर्ड भी होंगे । सचिन ने दिलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी अपने पदार्पण मैच में शतक लगाया था।
