{"_id":"586e570f4f1c1b4436158e49","slug":"younis-khan-makes-history-become-first-cricketer-to-score-test-centuries-in-11-countries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पाकिस्तानी ने रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस पाकिस्तानी ने रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन को पीछे छोड़ा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jan 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मध्यम क्रम बल्लेबाज यूनिस खान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को शतक जड़कर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो अब तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के इस वरिष्ठ खिलाड़ी ने करियर का 34वां टेस्ट शतक जड़ा। इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सुनील गावस्कर, महेला जयवर्धने और ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से छठे पायदान पर आ गए। लेकिन इसके इतर उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस पाकिस्तानी ने रचा इतिहास, द्रविड-सचिन को पीछे छोड़ा
युनिस खान
- फोटो : ESPN
इस रिकॉर्ड से इतर यूनिस खान ने वो कारनामा कर दिखाया जो सबसे ज्यादा 51 टेस्ट शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके थे। यूनिस खान सिडनी में शतक जड़कर दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने 11 देशों में शतक लगाया है। इससे पहले राहुल द्रविड़ ही पहले और एकमात्र खिलाड़ी थे। 36 टेस्ट शतक लगाने वाले यूनिस ने 10 टेस्ट मैच खेलने वाले देशों की सरजमीं पर शतक लगाया था। यूनिस सभी टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा यूएई में भी शतक बना चुके हैं।
इस पाकिस्तानी ने रचा इतिहास, द्रविड-सचिन को पीछे छोड़ा
यूनिस खान
- फोटो : getty
39 वर्षीय यूनिस से पहले ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ज्यादा उम्र में शतक वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज क्लाइव लायड ने 1984 में 40 वर्ष की उम्र में ब्रिसबेन में बनाया था। कुल मिलाकर यूनिस ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे ज्यादा उम्र में शतक बनाने वालों की सूची में छठे पायदान पर हैं। इसके साथ एससीजी पर शतक बनाने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ियों की सूची में वह जैक हॉब्स और वार्विक ऑर्मस्ट्रांग के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी ने रचा इतिहास, द्रविड-सचिन को पीछे छोड़ा
यूनिस खान
- फोटो : getty
यूनिस ने अपने करियर में हर जगह बेहतरीन क्रिकेट खेली है। देश, विदेश और न्यूट्रल वेन्यू सभी जगह उनका टेस्ट औसत 50 से अधिक का है। आधुनिक क्रिकेट में बहुत कम बल्लेबाज ऐसे हैं जो यूनिस जितनी तेजी से शतक बनाते हैं। यूनिस हर 6.05 पारियों में शतक लगाते हैं।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी ने रचा इतिहास, द्रविड-सचिन को पीछे छोड़ा
यूनिस खान
- फोटो : getty
यूनिस अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यूनिस ने अपनी पिछली 15 अर्धशतकीय पारियों में से 11 को शतक में तब्दील करने में सफलता पाई है। यूनिस अब तक खेले 114 टेस्ट मैचों में 9789 रन बना लिए हैं। जल्दी ही वह 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक दुनिया के केवल 12 क्रिकेटर इस उपलब्धि को हासिल कर सके हैं।