फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: जब डेब्यू मैच में ही धवन ने रिकॉर्ड्स बुक को किया तहस-नहस, बरकरार है कीर्तिमान

Wed, 05 Dec 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan birthday special record century on debut against australia
शिखर धवन

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन बुधवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली के बल्लेबाज का जन्म 5 दिसंबर 1985 को हुआ और वह मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक हैं। जन्मदिन के मौके पर इस विस्फोटक बल्लेबाज की रिकॉर्ड डेब्यू सेंचुरी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि धवन का यह रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका है।

shikhar dhawan birthday special record century on debut against australia
शिखर धवन

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में चंदीगढ़ में शिखर धवन को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया। यह सीरीज का तीसरा मैच था। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पर थी। कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 408 रन बनाए। टीम इंडिया अच्छी लय में थी ही और उसने 499 रन बनाकर मेहमान टीम पर दबाव बना दिया।

shikhar dhawan birthday special record century on debut against australia
शिखर धवन - फोटो : self

टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में शिखर धवन का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने केवल 174 गेंदों में 33 चौके और दो छक्कों की मदद से 187 रन बनाए। धवन ने शतक पूरा करते ही रिकॉर्ड बना दिया। वह डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 85 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया था। इसी पारी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को गब्बर के हुनर का अंदाजा लग चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan birthday special record century on debut against australia
शिखर धवन

गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुके भारतीय ओपनर धवन ने डेब्यू टेस्ट में मुरली विजय के साथ पहले विकेट के लिए 289 रन की मजबूत साझेदारी की। विजय ने भी 153 रन की पारी खेली। मगर भारतीय पारी का आकर्षण शिखर धवन पर रहा। धवन ने जिस तरह आक्रामक होकर कंगारू गेंदबाजों की खबर ली, वह काबिल-ए-तारीफ थी। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाया और ऐसा लगा ही नहीं कि वह टेस्ट मैच खेल रहे हों।

विज्ञापन
shikhar dhawan birthday special record century on debut against australia
शिखर धवन

बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 223 रन पर सिमटी और टीम इंडिया को 133 रन का आसान लक्ष्य मिला। भारत ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीती।

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

1. शिखर धवन, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (85 गेंद)

2. ड्वेन स्मिथ, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (93 गेंद)

3. पृथ्वी शॉ, भारत बनाम वेस्टइंडीज (99 गेंद)

4. मैट प्रायर, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (105 गेंद)

5. अबुल हसन, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (106 गेंद)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed