सब्सक्राइब करें

INDvENG: टी-20 सीरीज में बेंच पर बैठे थे, मौका मिलते ही बब्बर शेर की तरह झपटे गब्बर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Mar 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan says he is capable of handling international pressure
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

टी-20 श्रृंखला के दौरान ज्यादातर समय धवन को बेंच पर ही बैठना पडा था, जिससे उन पर वनडे श्रृंखला के शुरूआती मैच में अच्छा खेलने का दबाव था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 98 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गब्बर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सिर्फ दबाव से निपटने का ही खेल है और वह इसे संभालना जानते हैं।

Trending Videos
Shikhar Dhawan says he is capable of handling international pressure
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव हमेशा होता है और अच्छी चीज यह है कि अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते मैं इस दबाव से अच्छी तरह निपटना जानता हूं। और दूसरी चीज यह है कि अनुभवी खिलाड़ी हूं तो मैं जानता हूं कि किस तरह के विकेट पर किस तरह का शॉट खेला जाए, हम विकेट को अच्छी तरह पढ़ सकते हैं और बल्लेबाजी इकाई में इसे अच्छी तरह से बता सकते हैं। हमने यही किया और यह हमारे लिए कारगर रहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan says he is capable of handling international pressure
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच के बाद धवन को बेंच पर बिठा दिया गया तो इस बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि जब चीजें उनके पक्ष में नहीं थी तो उन्होंने किस तरह से खुद को सकरात्मक बनाए रखा। धवन ने कहा, ‘जब मैं टी-20 श्रृंखला में नहीं खेल रहा था तो मैंने खुद को सकारात्मक बनाए रखा। मैंने अपनी प्रकिया, फिटनेस, जिम में ट्रेनिंग पर ध्यान लगाये रखा और सकारात्मक बना रहा।’

Shikhar Dhawan says he is capable of handling international pressure
नई जर्सी के साथ शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

उन्होंने कहा, ‘मैं हर परिस्थिति में खुद को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करता हूं। मैं यही कर रहा था। मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहा था। मैं जानता था कि अगर मौका मिला तो मैं इसका फायदा उठा लूंगा।’

विज्ञापन
Shikhar Dhawan says he is capable of handling international pressure
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

धवन ने यह भी कहा कि मंगलवार को एमसीए स्टेडियम में विकेट तेज और स्विंग कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘अगर आप शुरू से ही आक्रामक होते और कुछ विकेट गंवा देते तो इसका कोई फायदा नहीं होता इसलिए हमारी योजना विकेट पर डटे रहने और अच्छी गेंदों का सम्मान करने की थी। हम जानते थे कि रोहित और मैं ये रन बाद में बना सकते हैं और विकेट भी तब बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार होगा और अंत में हमने इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed