{"_id":"687399b828f9acbc26011bae","slug":"shubman-gill-team-india-smash-new-zealand-and-west-indies-all-time-test-record-of-sixes-at-half-way-point-2025-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत ने कीवी-विंडीज को पीछे छोड़ा, विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में जड़ दिए सबसे ज्यादा छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत ने कीवी-विंडीज को पीछे छोड़ा, विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में जड़ दिए सबसे ज्यादा छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:06 PM IST
सार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में आधे सफर में ही 36 छक्के जड़ दिए हैं। इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 2014/15 में बनाए रिकॉर्ड और वेस्टइंडीज के 1974/75 में बनाए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच फिलहाल लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। हालांकि, शुभमन गिल की टीम इंडिया ने तीन टेस्ट में ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीसरे टेस्ट में अभी टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं आई है। आधे सफर में ही भारत ने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय टीम किसी विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब तक सीरीज में पांच बार बल्लेबाजी की है और कुल 36 छक्के लगाए हैं।
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI-x
इससे पहले विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के नाम था। कीवियों ने 2014/15 में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में 32 छक्के जड़े थे। तब यूएई को पाकिस्तान के घरेलू मैदान के तौर पर देखा जाता था। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 32 छक्के लगाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने 1974/75 में भारतीय दौरे पर 32 छक्के लगाए थे। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। वहीं, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में आधे सफर में ही 36 छक्के जड़ दिए हैं।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
इंग्लैंड ने लीड्स में खेला गया पहला टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने 336 रन से जीता था। दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था। यह टीम इंडिया की इस मैदान पर पहली टेस्ट जीत रही। किसी भी एशियाई टीम की इस मैदान पर पहली जीत रही। अब लॉर्ड्स में जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी। शुभमन गिल की अगुआई में जब टीम इंडिया इस दौरे पर आई थी, तो लगभग सभी क्रिकेट पंडितों ने टीम को कम आंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल-ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI-X
हालांकि, भारतीय टीम ने क्या मुंहतोड़ जवाब दिया है। गिल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और फिलहाल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट की पांच पारियों में 601 रन बनाए हैं। वहीं, भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत 416 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ 407 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के लिए अब तक इस सीरीज में शुभमन गिल, पंत, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल शतक जड़ चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।