फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'भारत के लिए सहानुभूति नहीं', सिराज ने गेंद बदलने को लेकर बुमराह से नहीं ली राय तो भड़के हार्मिसन

Sun, 13 Jul 2025 04:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Jul 2025 04:21 PM IST
सार

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन गेंद की हालत से नाखुश सिराज ने अंपायर से गेंद बदलने को कहा। इसके लिए उन्होंने बुमराह की राय नहीं ली, जो पुरानी गेंद से कहर बरपा रहे थे। इससे इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीफन हार्मिसन नाराज दिखे। उन्होंने इस पर बयान दिया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'No sympathy for India', Stepheल Harmison angry Siraj not taking Bumrah opinion on changing ball
बुमराह, हार्मिसन और सिराज - फोटो : ANI/ Stephen Harmison instagram
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट जारी है। इस मैच में ड्यूक गेंद पर काफी सवाल खड़े हुए हैं। टेस्ट के दूसरे दिन महज 10 ओवर के अंतराल पर अंपायरों को दो बार गेंद बदलनी पड़ी थी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत भी इस गेंद पर सवाल उठा चुके हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीफन हार्मिसन को गेंद के बजाय मोहम्मद सिराज के गेंद बदलने के लिए कहने से दिक्कत हुई है। उन्होंने कहा कि सिराज ने गेंद बदलने को लेकर जसप्रीत बुमराह से बातचीत नहीं की, जो कि गलत है। हार्मिसन का मानना था कि पुरानी गेंद से बुमराह दूसरे छोर से विकेट ले रहे थे। 
IND vs ENG: 'No sympathy for India', Stepheल Harmison angry Siraj not taking Bumrah opinion on changing ball
रूट और स्टोक्स को बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया - फोटो : ANI
बुमराह ने दूसरे दिन शानदार स्पेल किया था और कुछ ही समय के अंतराल पर कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट और क्रिस वोक्स को पवेलियन भेजा था। इसके बाद इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 271 रन हो गया था। हालांकि, इन तीन विकेट के बाद तुरंत मैच में ट्विस्ट आया। गेंद की हालत से नाखुश सिराज ने अंपायर से गेंद बदलने को कहा। इसके लिए उन्होंने बुमराह की राय नहीं ली, जो पुरानी गेंद से कहर बरपा रहे थे। अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया और नई गेंद से पुरानी गेंद की तुलना में भारतीय गेंदबाजों को कम सीम और स्विंग मूवमेंट मिली।
IND vs ENG: 'No sympathy for India', Stepheल Harmison angry Siraj not taking Bumrah opinion on changing ball
अंपायर स गेंद बदलने को कहते गिल - फोटो : PTI
जियोहॉटस्टार से बात करते हुए हार्मिसन ने कहा, 'मुझे टीम इंडिया के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। गेंद को क्यों बदलना है? जसप्रीत बुमराह दूसरी छोर से इसे स्विंग करा रहे थे। सिराज ने गेंद को बुमराह को देखने तक नहीं दिया, न ही उनसे सलाह मांगी। जब सिराज ने गेंद बदलने की मांग की तो गेंद हरकत कर रही थी। गेंद सही थी या नहीं, ये अलग सवाल है और इस पर अलग से बहस हो सकती है। उस स्थिति में, मुझे नहीं समझ आता कि भारत ने गेंद बदलने का फैसला क्यों किया? तब गेंद हरकत कर रही थी। उन्होंने तीन विकेट निकाले थे और फिर ये हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'No sympathy for India', Stepheल Harmison angry Siraj not taking Bumrah opinion on changing ball
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
हार्मिसन ने कहा, 'गिल ने फिर जेमी स्मिथ को आउट करने की कोशिश ही नहीं की और सारे फील्डर्स को दूर-दूर खड़ा कर दिया। अंपायर ने आपको एक नई पुरानी गेंद दे दी। मैं इससे सहमत हूं कि जो गेंद अंपायर ने बदलकर दी, वह पहली वाली से ज्यादा पुरानी थी। 10 मिनट के अंदर इंग्लैंड को 320 रन पर आउट करने के बजाय 400 के स्कोर के करीब जाने दिया गया। एक गेंदबाज के तौर पर बुरा लगता है कि जब गेंद इतनी हरकत कर रही हो, तब उसे बदल दिया गया। इसलिए मुझे भारत के लिए बहुत कम सहानुभूति है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
विज्ञापन
IND vs ENG: 'No sympathy for India', Stepheल Harmison angry Siraj not taking Bumrah opinion on changing ball
भारतीय टीम - फोटो : PTI
जेमी स्मिथ ने ब्रायडन कार्स के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। कार्स 83 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्मिथ को पांच के स्कोर पर ड्रॉप करने के बाद भारत को उन्हें आउट करने में वक्त लगा दिया। स्मिथ ने 56 गेंद में छह चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हुई थी जवाब में भारत ने भी इंग्लैंड को कोई बढ़त नहीं लेने दिया। भारत की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हुई। केएल राहुल ने 177 गेंद में 13 चौके की मदद से 100 रन बनाए। करुण नायर ने 40 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रन की पारी खेली। नीतीश रेड्डी ने 30 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 23 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed