Strategic Timeout : Delhi Capitals elected to bowl
{"_id":"63467a56f612375f26789c29","slug":"sourav-ganguly-big-decisions-as-bcci-president-first-day-night-test-ipl-in-covid-19-domestic-players-pay-hike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly: डे-नाइट टेस्ट से लेकर कोविड में आईपीएल तक, ये हैं BCCI अध्यक्ष रहते सौरव गांगुली के बड़े फैसले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly: डे-नाइट टेस्ट से लेकर कोविड में आईपीएल तक, ये हैं BCCI अध्यक्ष रहते सौरव गांगुली के बड़े फैसले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:57 PM IST
सार
बोर्ड में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अच्छे से काम नहीं किया। ऐसा लगता है कि उनके अंतिम कुछ दिन बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में भी पूरी तरह से सुखद नहीं होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : BCCI
Link Copied
भारत के महान कप्तानों में एक सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। गांगुली ने दोबारा बोर्ड अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि बोर्ड में दो बार अध्यक्ष बनने का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संविधान में संशोधन किया था और अध्यक्ष को दो बार चुने जाने की अनुमति दे दी थी। गांगुली के स्थान पर 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
बोर्ड में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अच्छे से काम नहीं किया। ऐसा लगता है कि उनके अंतिम कुछ दिन बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में भी पूरी तरह से सुखद नहीं होंगे। अक्तूबर 2019 में उन्होंने यह पद संभाला था। उसके बाद उन्हें कई बड़े फैसले लिए। हम उन तीन फैसलों के बारे में आपको बता रहे हैं जिसने भारतीय क्रिकेट पर बड़ा प्रभाव डाला...
भारत में डे/नाइट टेस्ट की शुरुआत: दुनिया भर के देशों ने टेस्ट में गुलाबी गेंद वाले क्रिकेट को अपना लिया था। पहली बार नवंबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट हुआ था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019 तक इसकी मंजूरी नहीं दी थी। सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनते ही डे-नाइट टेस्ट का एलान हुआ। कोलकाता में नवंबर 2019 को भारत ने बांग्लादेश से अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेला।
4 of 5
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड -19 के दौरान आईपीएल: कोरोना महामारी के कारण लगातार दो सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अनिश्चितताओं में उलझा रहा। गांगुली के अध्यक्ष रहते हुए बीसीसीआई ने किसी तरह इसका आयोजन दोनों सीजन में अच्छे से किया। 2020 में यूएई में पूरा टूर्नामेंट खेला गया। 2021 में सीजन की शुरुआत तो भारत में हुई, लेकिन बायो-बबल में कोविड-19 मामले आने के बाद आधे से ज्यादा मैच यूएई में आयोजित हुए। कोरोना महामारी के बावजूद दोनों सीजन में लीग ने बड़ी सफलता हासिल की।
घरेलू खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि: भारतीय क्रिकेट में निस्संदेह सबसे बड़ा टैलेंट पूल है। भारत की सीनियर टीम आज जिस ऊंचाई पर है, वह मजबूत घरेलू क्रिकेट के कारण है। गांगुली ने भी इस पर ध्यान दिया। उन्होंने घरेलू खिलाड़ियों के वेतन को बढ़ाने का काम किया। इसका वादा गांगुली ने अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।