फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली की प्री-बर्थडे पार्टी में छाए सचिन, डोना गांगुली के साथ दिखीं अंजलि तेंदुलकर

Fri, 08 Jul 2022 11:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

सौरव गांगुली ने प्री-बर्थडे पार्टी में केक काटा। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नजर आए।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Birthday Anjali Tendulkar Dona Ganguly jay shah Rajeev Shukla Sachin Tendulakr celebrated Sourav Ganguly 50th birthday
सचिन तेंदुलकर, डोना गांगुली, सौरव गांगुली और अंजलि तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आठ जुलाई (शुक्रवार) को 50 साल के हो जाएंगे। उनके बर्थडे से पहले जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। गांगुली ने प्री-बर्थडे पार्टी में केक काटा। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नजर आए।
Sourav Ganguly Birthday Anjali Tendulkar Dona Ganguly jay shah Rajeev Shukla Sachin Tendulakr celebrated Sourav Ganguly 50th birthday
जय शाह, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राजीव शुक्ला - फोटो : ट्विटर
अनुभवी क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने गुरुवार को ट्विटर पर गांगुली, जय शाह और सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में शुक्ला ने लिखा, "सौरव गांगुली का 50वां जन्मदिन मनाया। उनके आगे के खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना।"

Sourav Ganguly Birthday Anjali Tendulkar Dona Ganguly jay shah Rajeev Shukla Sachin Tendulakr celebrated Sourav Ganguly 50th birthday
सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राजीव शुक्ला - फोटो : ट्विटर
सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई फोटो वायरल हो रहे हैं। गांगुली और सचिन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और वह यहां भी दिख रही है। इन दोनों के अलावा राजीव शुक्ला और जय शाह के साथ कई अन्य लोग भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Birthday Anjali Tendulkar Dona Ganguly jay shah Rajeev Shukla Sachin Tendulakr celebrated Sourav Ganguly 50th birthday
सचिन तेंदुलकर, डोना गांगुली, सौरव गांगुली और अंजलि तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
एक तस्वीर में सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली और सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर नजर आ रही हैं। सौरव और डोना की शादी 21 फरवरी 1997 को हुई थी। वहीं, सचिन ने अंजलि से 25 मई 1995 को शादी की थी।
विज्ञापन
Sourav Ganguly Birthday Anjali Tendulkar Dona Ganguly jay shah Rajeev Shukla Sachin Tendulakr celebrated Sourav Ganguly 50th birthday
सौरव गांगुली का बर्थडे केक - फोटो : ट्विटर
गांगुली इस समय इंग्लैंड में हैं। भारतीय टीम भी वहीं है। एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली थी। अब भारतीय टीम वहां तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed