{"_id":"5b4052d84f1c1b00278b4eb6","slug":"sourav-ganguly-records-on-his-46th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: रिकॉर्ड्स जो बताते हैं गांगुली ऐसे ही नहीं बने 'प्रिंस ऑफ कोलकाता'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: रिकॉर्ड्स जो बताते हैं गांगुली ऐसे ही नहीं बने 'प्रिंस ऑफ कोलकाता'
Sun, 08 Jul 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
sourav ganguly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 46 साल के होने जा रहे हैं। गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' और 'दादा' जैसे नामों से पुकारा जाता है।
सौरव गांगुली की अगुवाई में भारत ने 49 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 21 में उसे जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 15 मैच ड्रॉ पर छूटे। 1999 से 2005 के बीच भारत ने 146 वनडे मैचों में 76 जीते और 65 गंवाए, जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए। आइ जानते हैं गांगुली के नाम दर्ज सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में...
2 of 7
सौरव गांगुली
1996 में लॉर्ड्स टेस्ट से अपना इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले गांगुली अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज थे।
3 of 7
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 20 से ज्यादा टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाले पहले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 21 टेस्ट जीते। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट मैच जीते थे। उनका यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा। धोनी की कप्तानी में टीम ने 27 टेस्ट मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सौरव गांगुली
वनडे क्रिकेट में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। इन दोनों ने 176 वनडे पारियों में 8227 रनों की साझेदारी की है।
विज्ञापन
5 of 7
सौरव गांगुली
घरेलू मैदान से बाहर सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में दादा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत से बाहर 18 सेंचुरी जड़ी हैं। इस मामले में उनसे ऊपर सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं। तेंदुलकर ने भारत के बाहर 29 सेंचुरी जड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।