टीम इंडिया के खिलाफ 1 फरवरी से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
INDvSA: टीम इंडिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इसके बाद दोनों देशों के बीच 6 मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले ही वन-डे टीम का ऐलान कर दिया था।
फाफ डू प्लेसी ही टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर 2017 में खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम में कुल 6 बदलाव किए गए हैं। प्रोटियाज टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से मात दी थी। हालांकि, चयनकर्ताओं ने मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को मौका दिया है।
दक्षिण अफ्रीका ने टेम्बा बावुमा, फरहान बेहरदीन, विलियम मुल्डर, डान पैटरसन, ड्वेन प्रीटोरियस और वेन पार्नेल को बाहर किया है। इनकी जगह एडेन मार्करम, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मोरिस, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी और खायेलिहले जोंडो को मौका दिया है। बावुमा पहले टेस्ट टीम के सदस्य थे, लेकिन उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी, जिसकी वजह से बाहर हो गए।
मार्करम और एनगिडी का टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। शम्सी की टीम में वापसी हुई है जबकि जोंडो टीम में नया चेहरा होंगे।
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है:
फाफ डू प्लेसी (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मोरिस, लुंगी एनगिडी, एन्डिल फेह्लुक्वायो, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और खायेलिहले जोंडो।