{"_id":"5a8125164f1c1b410b8b8805","slug":"south-africa-s-port-elizabeth-ground-unlucky-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां 26 साल से जीत को तरस रही टीम इंडिया, अगले वनडे में लग सकता है तगड़ा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यहां 26 साल से जीत को तरस रही टीम इंडिया, अगले वनडे में लग सकता है तगड़ा झटका
Tue, 13 Feb 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि छह मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया अभी भी 3-1 से आगे है।
वहीं जोहान्सबर्ग में चौथा वनडे मैच गंवाने के बाद अब पांचवां वनडे मैच भी टीम इंडिया के हाथों से फिसलता दिख रहा है। दरअसल दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबले पोर्ट एलिजाबेथ के ग्राउंड पर होने वाले है और इस मैदान पर टीम इंडिया रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
2 of 6
dhoni
रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने पिछले 26 सालों से इस मैदान पर एक भी मैच नहीं जीता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर महेंद्र सिंह धोनी सभी को इस अनलकी मैदान पर मात मिली है।
3 of 6
azharuddin
टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल पांच वनडे मैच खेले हैं, जिसमें चार द. अफ्रीका और एक कीनिया के खिलाफ खेला गया है। टीम इंडिया ने दिसंबर 1992 में कप्तान मो. अजहरुद्दी के नेतृत्व में यहां पहला मैच खेला था। इस मैच में टीम इंडिया 147 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sachin
1997 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में यहां दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 179 रन बना थे। प्रोटियाज टीम ने यह लक्ष्य 45.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2001 में कीनिया के खिलाफ यहां तीसरा मैच खिला था, जिसमें टीम इंडिया को 70 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
sehwag
साल 2006 में कप्तान वीरेंद्र सहवाग को टीम की कमान मिली, लेकिन वह भी यहां कुछ नहीं कर पाए। द. अफ्रीका द्वारा बनाए गए 243 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए टीम इंडिया 163 रन पर ही ढेर हो गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।