फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज में IPL का रोमांच: युजवेंद्र चहल ने विकेट लेने पर पत्नी धनश्री को दी फ्लाइंग किस, हेटमायर ने बालों का रंग पिंक करवाया

Wed, 30 Mar 2022 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Mar 2022 09:30 AM IST
सार

राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी फैन्स को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान विकेट मिलने पर उनके जश्न मनाने के तरीके को भी खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
SRH vs RR IPL 2022: Photos of Yuzvendra Chahal Flying Kiss Celebration to wife Dhanashree; Posters of Shane Warne, Sanju Samson Hetmayer Pink Hair, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match Photos at Pune
चहल (दाएं) पत्नी धनश्री (बाएं) को फ्लाइंग किस देते हुए - फोटो : twitter @ipl
आईपीएल 2022 के पांचवें मैच राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया। इस सीजन के पांच मैचों में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती। मैच एकतरफा रहा, लेकिन इस दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी फैन्स को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान विकेट मिलने पर उनके जश्न मनाने के तरीके को भी खूब पसंद किया गया। आइए तस्वीरों के जरिये जानते हैं मैच का हाल...
SRH vs RR IPL 2022: Photos of Yuzvendra Chahal Flying Kiss Celebration to wife Dhanashree; Posters of Shane Warne, Sanju Samson Hetmayer Pink Hair, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match Photos at Pune
विकेट लेने के बाद चहल कुछ इस अंदाज में दिखे - फोटो : twitter @ipl
मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया, तो स्टैंड में उनकी पत्नी धनश्री का जलवा छाया रहा। चहल ने राजस्थान के लिए अपने डेब्यू मैच में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान चहल की पत्नी धनश्री स्टैंड से अपने पति को चीयर करतीं दिखीं। जब चहल ने पहला विकेट लिया तो धनश्री झूम उठीं। तब चहल ने धनश्री की ओर इशारा करते हुए फ्लाइंग किस भी दी।
SRH vs RR IPL 2022: Photos of Yuzvendra Chahal Flying Kiss Celebration to wife Dhanashree; Posters of Shane Warne, Sanju Samson Hetmayer Pink Hair, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match Photos at Pune
धनश्री - फोटो : twitter @ipl
पूरे मैच के दौरान धनश्री स्टैंड में मौजूद रहीं और पोज देती हुई नजर आईं। उनके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
SRH vs RR IPL 2022: Photos of Yuzvendra Chahal Flying Kiss Celebration to wife Dhanashree; Posters of Shane Warne, Sanju Samson Hetmayer Pink Hair, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match Photos at Pune
वॉर्न के पोस्टर्स लेकर स्टेडियम पहुंचे फैन्स - फोटो : twitter @ipl
2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान की टीम चैंपियन बनी थी। तब टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे। वॉर्न का हाल ही में निधन हुआ है। ऐसे में राजस्थान के फैन्स अपने पूर्व कैप्टन की याद में उनके पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन
SRH vs RR IPL 2022: Photos of Yuzvendra Chahal Flying Kiss Celebration to wife Dhanashree; Posters of Shane Warne, Sanju Samson Hetmayer Pink Hair, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match Photos at Pune
भुवनेश्वर कुमार जश्न मनाने लगे थे, लेकिन बटलर बाल-बाल बचे - फोटो : twitter @ipl
पहले बल्लेबाजी कर रहे राजस्थान के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए उतरे। वहीं, हैदराबाद ने गेंद भुवनेश्वर कुमार को थमाई। इस ओवर में भारी ड्रामा देखने को मिला। भुवनेश्वर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर कैच आउट हो गए। इसके बाद बटलर डग आउट की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन अंपायर ने रोक लिया। थर्ड अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल कहा, क्योंकि भुवनेश्वर ओवरस्टेप कर गए थे। इस तरह बटलर को जीवनदान मिला। तब बटलर शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed