सब्सक्राइब करें

IPL 2018 नहीं खेल पाए थे मिचेल स्टार्क, अब ठोका लगभग 12 करोड़ का दावा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Starc provides video footage to prove injury for 11.7 crore rupees IPL insurance payout

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की वीडियो फुटेज सौंपी है। इस वीडियो से यह साबित हो सके कि उन्हें खेलने के दौरान चोट लगी और कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाने के कारण वह 15 लाख 30 हजार डॉलर (11.7 करोड़ रुपये) की बीमा राशि के हकदार हैं।

Trending Videos
Starc provides video footage to prove injury for 11.7 crore rupees IPL insurance payout
मिचेल स्टार्क

स्टार्क ने बीमा कंपनी के खिलाफ पिछले साल अप्रैल में मामला दर्ज कराया था। बीमाकर्ता ने हालांकि इस बात का विरोध किया था कि चोट पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट के दौरान लगी। दीवानी मामले की सुनवाई 12 अगस्त से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Starc provides video footage to prove injury for 11.7 crore rupees IPL insurance payout

दोनों पक्षों के बीच पिछले महीने मध्यस्थता की कोशिशें नाकाम हो गईं जब स्टार्क के मैनेजर एंड्रयू फ्रेजर ने फॉक्स स्पोर्ट्स की वीडियो फुटेज मुहैया कराई, जिसमें यह तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी कर रहा था।

Starc provides video footage to prove injury for 11.7 crore rupees IPL insurance payout
स्टार्क - फोटो : social media

आईपीएल 2018 से पहले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को नाइटराइडर्स ने 18 लाख डॉलर में अनुबंधित किया था। यह देर इसलिए हुआ, क्योंकि बीमा कंपनी के वकीलों ने कहा कि उन्हें 10 मार्च से फुटेज का आकलन करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। इसमें एक फुटेज एक मिनट 37 सेकेंड जबकि दूसरी सात मिनट 25 सेकेंड की है।’

विज्ञापन
Starc provides video footage to prove injury for 11.7 crore rupees IPL insurance payout
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि स्टार्क की कानूनी टीम ने कहा है कि बीमा कंपनी के पास मामले की समीक्षा करने और फुटेज की मांग करने के लिए 13 महीने का समय था। स्टार्क को साबित करना होगा कि उन्हें ज्ञात स्थान और समय पर एकमात्र और अचानक चोट लगी। स्टार्क सीरीज का तीसरा टेस्ट खेले थे। दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखते हुए मेडिकल रिपोर्ट सौंपी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed