{"_id":"5eef28a58ebc3e43106ce781","slug":"david-warner-is-very-sure-of-playing-in-the-ipl-if-t20-world-cup-gets-postponed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेविड वार्नर का फिर जागा IPL प्रेम, कहा- T-20 वर्ल्ड कप स्थगित हुआ तो जरूर खेलूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेविड वार्नर का फिर जागा IPL प्रेम, कहा- T-20 वर्ल्ड कप स्थगित हुआ तो जरूर खेलूंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
डेविड वार्नर को पिछले आईपीएल में ऑरेंज कैप मिला था
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में इस साल के अंत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर कोरोना वायरस के कारण संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इसके आयोजन पर अनिश्चितता बरकरार है। वहीं, पूर्व उप-कप्तान और ओपनर डेविड वार्नर का कहना है कि यदि कोविड-19 महामारी के कारण यह वैश्विक टूर्नामेंट स्थगित होता है तो वह और ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल में खेल पाएंगे। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके डेविड वार्नर इसे लेकर ‘काफी आश्वस्त और सकारात्मक’ हैं।
Trending Videos
2 of 7
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स पहले ही कह चुके हैं कि अक्टूबर-नवंबर में 16 टीमों के टूर्नामेंट की मेजबानी करना थोड़ा ‘अवास्तविक’ होगा। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है और उसके अगले महीने ऐसा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
डेविड वार्नर
‘इंडिया टुडे’ ने वार्नर के हवाले से कहा, ‘अगर वर्ल्ड कप के आयोजन की संभावना नहीं है तो मैं काफी आश्वस्त और सकारात्मक हूं कि हम आईपीएल में खेल पाएंगे अगर यह वर्ल्ड कप की जगह लेता है तो। यदि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हमें वहां जाने की अनुमति देता है तो मुझे यकीन है कि हम क्रिकेट खेलेंगे।’
4 of 7
बार्मी-आर्मी द्वारा शेयर की गई डेविड वार्नर की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर में अभी तक 84 टेस्ट, 123 वन-डे और 79 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके वार्नर भी पहले ही कह चुके हैं कि टीमों की संख्या को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन मुश्किल काम होगा। उन्होंने कहा कि सभी इस मामले में आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
डेविड वार्नर
- फोटो : Social media
वार्नर ने कहा, ‘देखिए, टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं, ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए हर देश को लाना भी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि 14 दिन के आइसोलेशन का समय है। हमें सुनिश्चित करना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के प्रकोप को दोबारा हावी होने से रोकें। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फिलहाल पाबंदियां लगा रखी हैं। बेशक हमें इन नियमों का पालन करना होगा और बेशक हमें आईसीसी के फैसले का इंतजार करना होगा।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।