टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनिल गावस्कर ने मौजूदा भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लेकर बहुत बड़ी बात कही हैं।
गावस्कर ने खोली पोल, बताया- मैदान पर कुलदीप-चहल करते हैं इस दिग्गज गेंदबाज की तरह चालाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68 साल के गावस्कर ने कहा कि पांचवें वन-डे में कुलदीप और चहल की गेंदबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न की याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि वो निडर होकर गेंदबाजी करते थे। वैसे ही इस मुकाबले में इन दोनों गेंदबाजों ने बिना डरे हुए गेंदबाजी में अपना शानदार प्रदर्शन किया है।
गावस्कर ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैनें कुछ बेहतरीन स्पिनरों को देखा है। उदाहरण के तौर पर एक अब्दुल रजाक और दूसरा शेन वॉर्न। रजाक एक जबरदस्त लेग स्पिनर थे। शेन वॉर्न के समय में मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह एक कलाकार हैं। वह बल्लेबाज को सेट कर लेते हैं। यही कला चहल और कुलदीप अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव और हिटमैन रोहित शर्मा की बदौलत मंगलवार को खेले गए 5वें वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर 6 वन-डे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज जीतते ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचा। इस ऐतिहास जीत में रोहित, चहल, पांड्या के अलावा कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही। कुलदीप ने 4 विकेट झटके, जबकि चहल ने दो विकेट हासिल किए।
वहीं, टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वन-डे सीरीज में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। लेग स्पिनर चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने 5 मैचों में अब तक 30 विकेट हासिल किए हैं जो एक द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2005-06 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में था, जब भारतीय स्पिनरों ने 27 विकेट लिए थे। कुलदीप अब तक 11.56 के औसत से 16 विकेट ले चुके हैं जबकि चहल ने 16.00 के औसत से 14 विकेट लिए हैं।