फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया, IPL इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ये कमाल

Wed, 25 Apr 2018 11:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad beat mumbai indians by 31 runs in ipl 2018 match number 23
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई की टीम 119 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और सिर्फ 87 रन पर ढेर हो गई। हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छोटे लक्ष्य का बचाव किया और एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई। आगे देखिए, किस रिकॉर्ड पर अब दिखेगा एसआरएच का नाम:

sunrisers hyderabad beat mumbai indians by 31 runs in ipl 2018 match number 23
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl

सनराइजर्स हैदराबाद ने 118 रन बनाने के बाद भी मैच जीता, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर का बचाव करना है। आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर के बचाव करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है। 

sunrisers hyderabad beat mumbai indians by 31 runs in ipl 2018 match number 23
चेन्नई सुपरकिंग्स

2009 में डरबन में चेन्नई ने 116 रन के लक्ष्य की रक्षा की थी। तब उसने किंग्स इलेवन पंजाब को इसे हासिल करने से रोका था। हैदराबाद इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गई है, जिसने मंगलवार को 118 रन के लक्ष्य की सफल रक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunrisers hyderabad beat mumbai indians by 31 runs in ipl 2018 match number 23
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस की तरफ से कृनाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई दहाई का आकड़ा पार नहीं कर सका। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 18.4 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद लचर रहा और वह 18.5 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन
sunrisers hyderabad beat mumbai indians by 31 runs in ipl 2018 match number 23
सिद्धार्थ कौल

हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने चार ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। राशिद खान और बेसिल थंपी ने दो-दो जबकि संदीप शर्मा और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली हैदराबाद की 6 मैचों में यह चौथी जीत रही जबकि मुंबई इंडियंस की यह 6 मैचों में पांचवीं हार रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed