फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRHvRCB: विराट नहीं रोक पाए हैदराबाद का विजय रथ, रोमांचक मैच के ये रहे 5 हीरोज

Tue, 08 May 2018 12:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad vs royal challengers bangalore ipl 2018 match 39 heroes
सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 39वें रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 रन से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं हैदराबाद की इस रोमांचक जीत के ये रहे हीरोः-

केन विलियमसन

sunrisers hyderabad vs royal challengers bangalore ipl 2018 match 39 heroes
केन विलियमसन - फोटो : ipl

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस रोमांचक मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। केन विलियमसन को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

शाकिब अल हसन

sunrisers hyderabad vs royal challengers bangalore ipl 2018 match 39 heroes
शाकिब अल हसन

मनीष पांडे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शाकिब अल हसन ने टीम में महत्वपूर्ण 35 रन जोड़े। उन्होंने इस दौरान शानदार 5 चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने पार्थिव पटेल (20) और कप्तान विराट को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

sunrisers hyderabad vs royal challengers bangalore ipl 2018 match 39 heroes
भुवनेश्वर कुमार

दरअसल, आखिरी ओवर में मैच रोमांचक स्थिति में पहुच गई थी। आरसीबी को 6 गेंदों में जीत के लिए 12 रन की दरकार थी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुनवेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने 5 गेंदों में 5 रन लुटाए लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने कॉलिन डी ग्रांडहोम को क्लीन बोल्ड कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

विज्ञापन

राशिद खान

sunrisers hyderabad vs royal challengers bangalore ipl 2018 match 39 heroes
राशिद खान

इस रोमांचक मुकाबले में सही समय पर राशिद खान ने अपनी टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (5) को बोल्ड किया। डीविलियर्स पर जब आउट हुए तब बैंगलोर का स्कोर 80 था। राशिद ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed