{"_id":"68b3cf0c8557d2aa0c0bbfbd","slug":"suresh-raina-backs-hardik-pandya-to-create-miracles-in-white-ball-cricket-as-captain-2025-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raina On Hardik: रैना बोले- सफेद गेंद के प्रारूप मे बतौर कप्तान चमत्कार कर सकते हैं हार्दिक; कपिल से की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Raina On Hardik: रैना बोले- सफेद गेंद के प्रारूप मे बतौर कप्तान चमत्कार कर सकते हैं हार्दिक; कपिल से की तुलना
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। रैना का कहना है कि हार्दिक पांड्या व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बतौर कप्तान कई चमत्कार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक के पास टीम को संभालने का अनुभव है और अगर उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप का कप्तान बनाया जाता है तो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। हार्दिक 2022 टी20 विश्व कप से लेकर जनवरी 2024 तक भारतीय टी20 टीम के कप्तान रहे थे।
हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के बाद उन्हें टी20 विश्व कप मे उपकप्तान बनाया गया था। टी20 विश्व कप 2024 भारत जीतने में कामयाब रहा था और इसके बाद रोहित-विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था। फिर हार्दिक को भी लीडरशिप रोल से हटा दिया गया और सूर्यकुमार यादव को अचानक से टी20 कप्तानी सौंप दी गई थी। हार्दिक अब टी20 में बतौर खिलाड़ी खेलते हैं, जबकि सूर्यकुमार के डिप्टी के रूप में शुभमन गिल को चुना गया है।
2 of 5
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
गिल को बताया भविष्य का कप्तान
सिर्फ हार्दिक ही नहीं, रैना ने शुभमन गिल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि सफेद गेंद के प्रारूप में शुभमन गिल भी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। रैना का मानना है कि गिल की शांत स्वभाव वाली सोच और खेल का तरीका उन्हें नेतृत्व के लिए बेहतरीन उम्मीदवार बनाता है।
3 of 5
रैना ने हार्दिक पर बयान दिया है
- फोटो : ANI
'हार्दिक में कपिल देव जैसी क्षमता'
रैना ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में कहा कि 'हार्दिक पांड्या की तुलना कपिल देव से की। उन्होंने कहा कि हार्दिक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में माहिर हैं। यही बहुमुखी प्रतिभा उन्हें खास बनाती है और बतौर कप्तान उनकी भूमिका को और मजबूत करती है। रैना ने कहा कि कपिल पाजी की तरह हार्दिक भी ऑलराउंड खेल से मैच का रुख बदल सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रैना ने हार्दिक पर बयान दिया है
- फोटो : ANI
कप्तानी में आंकड़े
हार्दिक पांड्या ने अब तक भारत के लिए 16 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 10 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि पांच मैच हारे हैं और एक टाई रहा है। उनका जीत प्रतिशत 62.50 है। यानी बतौर कप्तान हार्दिक ने खुद को साबित किया है और उनकी आक्रामक सोच टीम के लिए फायदेमंद रही है। उनका जीत प्रतिशत 10 से ज्यादा टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभालने वालों में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बाद तीसरा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के लिए खतरा
- फोटो : ANI
'दोबारा कप्तान बनने की उम्मीद'
यही वजह है कि रैना को उम्मीद है कि हार्दिक को एक बार फिर कप्तानी का मौका मिलेगा। रैना ने कहा कि हार्दिक का अनुभव और आत्मविश्वास भारतीय टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनकी कप्तानी से भारतीय टीम को आने वाले समय में कई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।