फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tariff Row Explained: क्या क्वाड सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे ट्रंप; किस बात पर खीझकर लगाया मनमाना टैरिफ?

Sun, 31 Aug 2025 07:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Aug 2025 07:55 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर कुल मिलाकर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जा चुका है। भारतीय उत्पादों पर जहां 25 फीसदी आयात शुल्क अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने के लिए तो वहीं अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने के लिए जुर्माने के तौर पर लगाया गया है।

विज्ञापन
Tariff Row Explained: Will Donald Trump not come to India for the Quad summit; what made him so angry
टैरिफ वॉर - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका का भारतीय सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ थोपना महज व्यापार घाटा या रूस से सस्ता तेल खरीदने से जुड़ा मसला नहीं है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम कराने के झूठ और वर्षों से पल रहे उनके नोबेल शांति पुरस्कार के सपने का समर्थन करने से साफ इन्कार कर दिया। पीएम मोदी के इस कदम से नाराज होकर ही ट्रंप ने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया। वाशिंगटन और नई दिल्ली के 12 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Tariff Row Explained: Will Donald Trump not come to India for the Quad summit; what made him so angry
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच संबंध कनाडा में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर 17 जून को 35 मिनट तक टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद बिगड़े। ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच मई में चार दिनों तक चले संघर्ष को रुकवाने का श्रेय ले रहे थे। उनका कहना है कि उन्होंने 75 साल से भी ज्यादा पुराने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष का समाधान करा दिया। 17 जून की टेलीफोन पर वार्ता के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने जा रहा है और उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव खत्म करवाने पर गर्व है। ट्रंप ने पीएम से कहा कि भारत को भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी ने ऐसा करने से साफ इन्कार कर दिया।

Tariff Row Explained: Will Donald Trump not come to India for the Quad summit; what made him so angry
पीएम मोदी और ट्रंप - फोटो : एएनआई

इतना ही नहीं, पीएम ने उनसे दो-टूक कहा, हालिया संघर्ष को रुकवाने में भी अमेरिका या उनकी कोई भूमिका नहीं है। यह संघर्ष विराम पाकिस्तान के गुहार लगाने पर हुआ। पीएम मोदी का नोबल पुरस्कार के लिए नामित करने से इन्कार करना ट्रंप को काफी नागवार गुजरा। इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच संबंधों में खटास आ गई जबकि इससे पहले दोनों नेताओं के बीच काफी घनिष्ठ संबंध थे। दोनों नेताओं के बीच 17 जून के बाद कोई बातचीत नहीं हुई। कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप ने चार बार पीएम मोदी को फोन लगाया लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tariff Row Explained: Will Donald Trump not come to India for the Quad summit; what made him so angry
अमेरिका ने भारत पर लगाए हैं 50 फीसदी टैरिफ। - फोटो : अमर उजाला

क्वाड सम्मेलन में शिरकत पर भी असमंजस
अधिकारियों ने कहा, टेलीफोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी से कहा था कि वह इस साल के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा करेंगे, लेकिन अब ट्रंप के क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
Tariff Row Explained: Will Donald Trump not come to India for the Quad summit; what made him so angry
ट्रंप के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/NARENDRA MODI

मोदी और मुनीर का हाथ मिलवाने की थी योजना
ट्रंप ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया था। इसी दिन पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर भी व्हाइट हाउस में डिनर के लिए आमंत्रित थे। ट्रंप चाहते थे कि व्हाइट हाउस में मोदी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के हाथ मिलाने का कार्यक्रम रखा जाए और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इसे अमेरिका की जीत की तरह प्रचारित किया जाए, लेकिन पीएम मोदी के व्हाइट हाउस आने में असमर्थता जताने से ट्रंप की योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed