{"_id":"5f40bf82c2e799319f045b26","slug":"suresh-raina-on-ambati-ambati-rayudu-if-he-was-part-of-world-cup-squad-we-would-have-won-the-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरेश रैना बोले- विश्व कप में यह खिलाड़ी खेलता, तो चैंपियन होती भारतीय टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरेश रैना बोले- विश्व कप में यह खिलाड़ी खेलता, तो चैंपियन होती भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि 2019 वन-डे वर्ल्ड कप टीम में नंबर चार के बल्लेबाज के तौर अंबाती रायुडू को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। विश्व कप से पहले ही भारतीय टीम के लिए नंबर चार की पोजिशन सिरदर्द बनी हुई थी, लेकिन रायुडू को मौका नहीं मिला। अंबाती विश्व कप खेलने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उनकी जगह चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर विजय शंकर को जगह दी। विश्व कप से पहले अंबाती रायुडू ने इस पोजिशन पर काफी रन बनाए थे।
2 of 4
विजय शंकर और अंबाती रायुडू
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 के विश्व कप के लिए अंबाती को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई थी, यही नहीं टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए थे, लेकिन फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की।
3 of 4
अंबाती रायुडू
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने कहा कि मैं चाहता था कि अंबाती भारत के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करें, क्योंकि वो काफी कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्हें जितना भी मौका मिला अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि मैं भी साल 2018 के इंग्लैंड दौरे का मजा नहीं उठा पाया, क्योंकि रायुडू के फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद अजीब वातावरण बन गया था। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, क्योंकि उन्हें फेल करके मुझे उनकी जगह चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुरेश रैना
रैना ने कहा कि रायुडू नंबर चार के लिए बेस्ट थे और अगर यह खिलाड़ी टीम में होता तो भारतीय टीम विश्व कप जीत सकती थी। वहीं दूसरी तरफ सुरेश रैना ने अंबाती रायुडू की बल्लेबाजी से कैंप के दौरान खुश नजर आए। रायुडू ने 55 वन-डे में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।