{"_id":"636920cac70cc1157413948c","slug":"suryakumar-yadav-and-wife-devisha-shetty-love-story-started-in-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: कॉलेज में शुरू हुई थी सूर्यकुमार की प्रेम कहानी, जानें पत्नी देविशा से कैसे हुई शादी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: कॉलेज में शुरू हुई थी सूर्यकुमार की प्रेम कहानी, जानें पत्नी देविशा से कैसे हुई शादी?
टी20 विश्व कप 2022 में सूर्यकुमार यादव शानदार लय में नजर आ रहे हैं। भारत ही नहीं, दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच सूर्यकुमार यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने इस साल टी20 में बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की है। इसी का नतीजा है कि वह टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे के साथ था और सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में 25 गेंद में नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में जिस तरह से रन बटोरे सभी उनके बारे में जानना चाहते हैं।
2 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए कमाल करने से पहले सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई के लिए सूर्यकुमार का प्रदर्शन अच्छा रहा था। हालांकि, कभी भी उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार रही है।
3 of 5
सूर्यकुमार पत्नी देविशा के साथ (बाएं), सूर्या के माता-पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में मुंबई के लिए लगातार रन बनाने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में जगह बनाई। 2021 टी20 विश्व कप में वह कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। खासकर 2022 में उन्होंने जमकर रन बरसाए और जब विश्व कप के लिए रवाना हुए तो उनकी पत्नी देविशा ने कोट पहनाकर उन्हें तैयार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। अब लोग उनकी पत्नी के बारे में भी जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं, सूर्यकुमार की पत्नी देविशा कौन हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
देविशा मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। देविशा ने मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड एकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री ली। इसी कॉलेज में उनकी मुलाकात सूर्यकुमार यादव से हुई। दोनों कॉलेज में पहले दोस्त बने फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सूर्यकुमार की शादी में उनके करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
देविशा पेशे से डांस टीचर रही हैं। उनकी रुचि सामाजिक कार्यों में भी है और वह कुछ एनजीओ के साथ काम कर चुकी हैं। वह अक्सर सूर्यकुमार के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं, जिनमें दोनों का प्यार झलकता है। देविशा ने अपनी पीठ पर सूर्यकुमार के नाम का टैटू भी बनवाया है। फिलहाल देविशा भी अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह अधिकतर दौरों पर सूर्यकुमार के साथ रहती हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।