{"_id":"5af67e514f1c1bd6408b4a71","slug":"t20-match-in-dehradun-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में शुरू होगा टी-20 मैच का रोमांच, तीन जून को भिड़ेंगी ये विदेशी टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देहरादून में शुरू होगा टी-20 मैच का रोमांच, तीन जून को भिड़ेंगी ये विदेशी टीमें
Mon, 14 May 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 May 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
stadium
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला तीन जून को खेला जाएगा। स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला तीन जून को होगा।
2 of 4
stadium
रायपुर स्थित स्टेडियम का फरवरी में अफगास्तिान बोर्ड के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया था, जिसके बाद उन्होंने इसे सेकेंड होम ग्राउंड के रूप में मंजूरी दी। तभी से यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थी।
3 of 4
क्रिकेट
- फोटो : AmarUjala
18 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने भी इस संबंध में खबर प्रकाशित की। शुरुआत में यहां एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला आयोजित करने की योजना बनी थी। हालांकि, कुछ कारणों के चलते यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को मंजूरी मिलने पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने इसे सरकार की उपलब्धि बताया है। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में खेलों की बेहतरी के लिए प्रयास कर रही है। पहली बार आयोजित हो रही बांग्लादेश-अफगानिस्तान टी-20 क्रिकेट सीरीज इन्हीं प्रयासों का नतीजा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।