फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: विश्व कप में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ भारत ने नहीं जीता कोई मैच, देखें अन्य टीमों के खिलाफ आंकड़े

Tue, 28 May 2024 09:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 May 2024 09:32 PM IST
सार

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के नाम  शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों टीमों के खिलाफ टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड से तीन बार सामना हुआ है जिसमें वह एक भी मैच नहीं जीत सकी। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों में भी टीम इंडिया एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 

विज्ञापन
T20 WC 2024 India vs New Zealand and Sri Lanka Head to Head in T20 World Cup Know All Teams Win Loss Stats
भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले एक जून को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेलेगी। भारतीय टीम के आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है जबकि बाकी टीमों पर भारतीय टीम दबदबा कायम करने में कामयाब रही है। आइये देखते हैं...
T20 WC 2024 India vs New Zealand and Sri Lanka Head to Head in T20 World Cup Know All Teams Win Loss Stats
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान से सात बार आमना-सामना हुआ है। इनमें भारत ने पाकिस्तान को छह मैचों में हराया है। वहीं, एक मैच में भारत को हार का स्वाद चखना पड़ा है। नौ जून को टीम इंडिया न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।
T20 WC 2024 India vs New Zealand and Sri Lanka Head to Head in T20 World Cup Know All Teams Win Loss Stats
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
अगर बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की चार बार भिड़ंत हुई है। इसमें भारत ने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश एक भी मैच भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 WC 2024 India vs New Zealand and Sri Lanka Head to Head in T20 World Cup Know All Teams Win Loss Stats
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप के तहत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार बार जीत दर्ज की है। वहीं, टीम को छह मैचों में दो बार हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय टीम इस वक्त फॉर्म में चल रही है और आगामी टूर्नामेंट में विरोधियों के लिए काल साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
T20 WC 2024 India vs New Zealand and Sri Lanka Head to Head in T20 World Cup Know All Teams Win Loss Stats
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम का दबदबा कायम है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का तीन बार आमना-सामना हुआ है जिसमें टीम इंडिया ने तीनों मैच जीते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed