{"_id":"6655efa9def5803d5702b4a6","slug":"t20-world-cup-harbhajan-singh-supports-hardik-pandya-rohit-sharma-says-this-about-bumrah-fast-bowlers-ipl-2024-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 'उन्होंने मुश्किल वक्त देखा है, चाहता हूं कि विश्व कप में...' हरभजन ने किया हार्दिक का समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: 'उन्होंने मुश्किल वक्त देखा है, चाहता हूं कि विश्व कप में...' हरभजन ने किया हार्दिक का समर्थन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 May 2024 08:22 PM IST
सार
हार्दिक को दर्शकों के विरोध का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मुंबई का कप्तान बदला था। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंप दी थी। भज्जी ने रोहित और हार्दिक को एकसाथ लाने की भी अपील की।
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक, हरभजन और रोहित
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि हार्दिक के पिछले दो महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं। अब वह आगामी टी20 विश्व कप में अपने प्रभावी प्रदर्शन से इस बुरे समय को पीछे छोड़ें। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही थी। हार्दिक खुद गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे।
2 of 6
अंबाती रायडू-हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
इतना ही नहीं हार्दिक की जमकर हूटिंग भी हुई थी। हालांकि, हरभजन को उम्मीद है कि आगामी टी20 विश्व कप के दौरान चीजें बदलेंगी। भज्जी ने कहा, 'जब वह भारतीय टीम की जर्सी पहनेंगे तो वह एक अलग हार्दिक पांड्या होंगे। वह भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वह रन बनाने के साथ-साथ विकेट भी चटका सकते हैं। मैं चाहता हूं कि हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि वह बहुत कुछ झेल चुके हैं। मैं उन्हें अच्छे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
3 of 6
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
भज्जी ने कहा- अगर हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं तो जाहिर तौर पर भारत के पास टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का शानदार मौका होगा। उनकी फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय रही है। हालांकि, हमें यह भी देखना होगा कि उनके दीमाग में बहुत सारी चीजें चल रही थीं। उनका गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई में आना एक बड़ा बदलाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL
हार्दिक को दर्शकों के विरोध का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मुंबई का कप्तान बदला था। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंप दी थी। भज्जी ने रोहित और हार्दिक को एकसाथ लाने की भी अपील की। उन्होंने कहा- आईपीएल के दौरान ऐसा लग रहा था कि वे एकजुट होकर नहीं खेल रहे थे। मेरा मानना है कि इन दोनों के अलावा आईपीएल में अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को देश के लिए एकजुट होकर खेलना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : PTI/BCCI
हरभजन ने कहा- विश्व कप जीतना आईपीएल ट्रॉफी जीतने से भी बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं प्रबंधन से सभी को एक साथ लाने और उनकी एकजुटता सुनिश्चित करने का आग्रह करूंगा ताकि वे एक टीम के तौर पर खेल सकें। मेरा मानना है कि एक साथ आना और एक साथ जीतना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अगर वे हारते भी हैं तो उन्हें एक साथ हारना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।