{"_id":"63710cf028e23c3fb81a22a5","slug":"t20-world-cup-2022-special-moments-from-virat-kohli-six-to-ben-stokes-innings-in-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: विराट के करिश्माई छक्के से लेकर स्टोक्स के इतिहास दोहराने तक, देखें इस विश्व कप के खास लम्हें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: विराट के करिश्माई छक्के से लेकर स्टोक्स के इतिहास दोहराने तक, देखें इस विश्व कप के खास लम्हें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:57 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2022 इंग्लैंड के नाम रहा, लेकिन भारत के विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी इसे अपने लिए यादगार बनाया। वहीं, बेन स्टोक्स ने बार फिर फाइनल में यादगार पारी खेली और खुद को इंग्लैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किया।
विज्ञापन
1 of 12
टी20 विश्व कप 2022 के खास लम्हें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी20 विश्व कप 2022 का खिताब इंग्लैंड के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया में खेला गया यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक रहा। छोटी टीमों ने कई उलटफेर किए। इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों ने उलटफेर के बाद वापसी कर फाइनल में जगह बनाई। विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दमदार वापसी का एलान किया। सूर्यकुमार यादव ने नए एबी डिविलियर्स की उपाधी हासिल की। वहीं भारत के बाद पाकिस्तानी फैंस का दिल भी टूट गया। यहां हम इस टूर्नामेंट के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने नाबाद 82 रन बनाए और अपने दम पर टीम इंडिया जीत दिलाई। इस मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के हारिस रऊफ की गेंद पर मैदान के सामने छक्का लगाया। उनका यह अद्भुत शॉट कई साल तक क्रिकेट फैंस को याद रहेगा।
2012 और 2016 में टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस बार सुपर-12 में भी जगह नहीं बना सकी। क्वालीफाइंग राउंड में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही यह टीम विश्व कप से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज का टी20 विश्व कप से बाहर होना सभी को चौकाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड की टीम को सुपर-12 राउंड में आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बारिश से बाधित मैच में आयरलैंड ने पांच रन से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड की यह हार सभी के लिए चौकाने वाली थी।
विज्ञापन
5 of 12
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट की उपविजेता टीम पाकिस्तान को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे ने यह मैच एक रन से जीतकर बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए थे, लेकिन एक और उलटफेर ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।