फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी पर टीम इंडिया के महान गेंदबाज ने साधा निशाना, बोले- फीकी पड़ गई 'बेस्ट फिनिशर' की चमक

Wed, 03 Oct 2018 04:00 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
team india cannot depends on their best finisher MS Dhoni says Anil Kumble
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने प्रदर्शन को लेकर काफी जूझ रहे हैं। एक तरफ जहां उन्हें 2019 विश्व कप में खिलाने की बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला अब पहले की तरह आग नहीं उगलता।



कुंबले ने कहा, 'टीम इंडिया को उनसे मैच फिनिशिंग की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।' हालांकि कुंबले ने धोनी की वकालत करते हुए कहा कि उनके पास अनुभव की कमी नहीं है, इसलिए उन्हें विश्व कप तक टीम का हिस्सा जरूर बने रहना चाहिए।

team india cannot depends on their best finisher MS Dhoni says Anil Kumble
अनिल कुुंबले - फोटो : The indian express
जम्बो के नाम से प्रसिद्ध लेग स्पिनर ने महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि धोनी अब उस अंदाज में नहीं खेलते जिसके लिए वह जाने जाते थे। धोनी की अपनी कमियां पहचाननी होंगी और उन पर काम करना होगा, तभी वह खुद को साबित कर पाएंगे।
team india cannot depends on their best finisher MS Dhoni says Anil Kumble
अनिल कुंबले

स्टार स्पोर्ट्स के ही एक कार्यक्रम में इस पूर्व दिग्गज ने धोनी के खेल पर भी अपनी राय रखी। उनके मुताबिक धोनी की खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया का मिडल ऑर्डर इन दिनों संतुलित नहीं दिख रहा। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पहले यह काम माही बखूबी करते थे, लेकिन हाल की कुछ सीरीज को देखें, तो वह ऐसा में नाकाम रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india cannot depends on their best finisher MS Dhoni says Anil Kumble
अनिल कुंबले - फोटो : getty

इसके अलावा जंबो ने कहा, 'टीम इंडिया को चाहिए कि अब वह धोनी पर बहुत अधिक निर्भर न रहे और मिडल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी दूसरे खिलाड़ियों पर डाले। माही अब पहले जैसे गेम फिनिशर नहीं रहे हैं।' कुंबले ने यहां इस बात पर भी जोर दिया कि धोनी बतौर विकेटकीपर खिलाड़ी इस टीम में वर्ल्ड कप तक बने रहने चाहिए। बतौर विकेटकीपर वह हर मैच में खुद को साबित कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
team india cannot depends on their best finisher MS Dhoni says Anil Kumble
ms dhoni

बता दें एशिया कप के दौरान धोनी ने 3 पारियों में कुल 77 रन बनाए और यहां उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 36 रहा। धोनी ने 36 रन की यह पारी फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेली। इससे पहले धोनी इंग्लैंड दौरे पर भी सीमित ओवरों की सीरीज में अपने बल्ले से कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed