फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: हार के बाद क्या दूसरे मैच में बदलाव करेगी टीम इंडिया? कुलदीप को मौका मिलने की कितनी संभावना; जानें

Wed, 25 Jun 2025 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

भारत के लिए पहली पारी और दूसरी पारी में निचले क्रम ने बल्लेबाजी में अच्छा योगदान नहीं दिया था जो भारी पड़ा। वहीं, दूसरी पारी में गेंदबाज भी कमाल नहीं दिखा पाए जो हार का बड़ा कारण रहा।

विज्ञापन
Team India combination for second test match against England Is Kuldeep yadav gets chance or Shardul drop
कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI/PTI
loader
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव की मांग ने जोर पकड़ा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में खेलने उतरी भारत को इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती मैच में हार मिली। इस मैच में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन निचले क्रम के खराब प्रदर्शन और जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों का उपयुक्त योगदान नहीं दे पाना भारत को भारी पड़ा। 
Team India combination for second test match against England Is Kuldeep yadav gets chance or Shardul drop
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह को दूसरे छोर से नहीं मिल सका समर्थन 
शुभमन गिल को रोहित की जगह कप्तान बनाया गया था, लेकिन कप्तान के तौर पर पहले ही मैच में उन्हें हार मिली। भारत के पास हालांकि, अभी मौका है क्योंकि यह सीरीज का पहला ही मैच था। भारत के लिए पहली पारी और दूसरी पारी में निचले क्रम ने बल्लेबाजी में अच्छा योगदान नहीं दिया था जो भारी पड़ा। वहीं, दूसरी पारी में गेंदबाज भी कमाल नहीं दिखा पाए जो हार का बड़ा कारण रहा। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में खाली हाथ रहे और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। 
Team India combination for second test match against England Is Kuldeep yadav gets chance or Shardul drop
गौतम गंभीर - फोटो : ANI
गंभीर ने शार्दुल ने कम गेंदबाजी कराने का बचाव किया 
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शार्दुल ठाकुर से कम गेंदबाजी कराने के कप्तान शुभमन गिल के फैसले का बचाव किया लेकिन दो जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में उनके चयन को सही ठहराना मुश्किल होगा। दिसंबर 2023 के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल रहे शार्दुल का तेज गेंदबाजी में अच्छा उपयोग नहीं हुआ और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को निराश किया। उन्होंने दो पारियों में 20 गेंदों पर कुल पांच रन बनाए। शार्दुल ने मैच की पहली पारी में सिर्फ छह ओवर और दूसरी पारी में 10 ओवर गेंदबाजी की। ऐसे में विशेषज्ञ गेंदबाज की जगह उन्हें तरजीह देने पर सवाल उठ रहे हैं। शार्दुल ने मैच के पांचवें दिन हालांकि लगातार दो विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीदें जगा दी थी लेकिन उनकी गेंदबाजी में धार और पैनापन नहीं था। उन्होंने और प्रसिद्ध कृष्णा ने बहुत सारी कमजोर गेंदें फेंकी, जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India combination for second test match against England Is Kuldeep yadav gets chance or Shardul drop
कुलदीप और जडेजा - फोटो : ANI
दो स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत?
भारत को पहले मैच में ज्यादातर समय तक दबदबा बनाए रखने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद टीम को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। एजबेस्टन टेस्ट के लिए हालांकि प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव तय हैं। इंग्लैंड में टीमें अकसर चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरती रहीं हैं, लेकिन मौजूदा समय में शुष्क मौसम को देखते हुए कुलदीप और रवींद्र जडेजा दोनों प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं। जडेजा की गेंदबाजी पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वह स्पिनरों की मददगार पांचवें दिन की पिच पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। गेंदबाजी विभाग में किसी और बदलाव की संभावना कम है क्योकि पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच एक सप्ताह का अंतराल है और ऐसे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग-11 में बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Team India combination for second test match against England Is Kuldeep yadav gets chance or Shardul drop
भारतीय टीम - फोटो : ANI
टेस्ट में डेब्यू का इंतजार कर रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के फिर से बाहर बैठने की संभावना है क्योंकि टीम प्रबंधन प्रसिद्ध को और मौका देना चाहेगा। मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट में ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। जडेजा पहली पारी में रन गति को नियंत्रित करने में सफल रहे लेकिन विकेट नहीं निकाल सके लेकिन गेंदबाजी के अलावा उनके पास किसी भी परिस्थिति में बल्ले से प्रभावी योगदान देने की क्षमता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed