फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को बनना हो नंबर-1 तो श्रीलंका के खिलाफ करना होगा ये करिश्मा

Sat, 09 Dec 2017 06:46 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sat, 09 Dec 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Team India could become No.1 ranked in ODIs after Sri Lanka series
team india - फोटो : ndtv

टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। अब दोनों टीमें रविवार से तीन मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। वैसे टीम इंडिया टेस्ट में तो नंबर-1 है ही, लेकिन यदि वो श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज जीतने में कामयाब रही तो वन-डे में भी नंबर-1 बन सकती है।।

Team India could become No.1 ranked in ODIs after Sri Lanka series
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda

दरअसल, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ कुछ प्वाइंट पीछे है। आईसीसी की मौजूदा वन-डे टीम रैंकिंग में फिलहाल टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका शीर्ष स्थान पर काबिज है। मगर फर्क है तो कुछ प्वाइंट का है। गौरतलब है कि आईसीसी वन-डे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका रेंटिंग प्वाइंट 6,386 है तो, वहीं टीम इंडिया का 6,379 यानी 7 प्वाइंट्स टीम इंडिया पीछे है दक्षिण अफ्रीका से। 

Team India could become No.1 ranked in ODIs after Sri Lanka series
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर को  यदि टीम इंडिया पहला वन-डे जीतती है तो 121 रेटिंग पर पहुंच जाएगी, लेकिन दशमलव के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा पीछे रहेगी। वहीं, यदि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के लीड को बरकरार करना है तो 13 और 17 दिसंबर दोनों वन-डे जीतना होगा। हां, यदि टीम इंडिया यह सीरीज 2-1 से जीतती है तो फिर 119 रेटिंग प्वाइंटस् के साथ पीछे हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India could become No.1 ranked in ODIs after Sri Lanka series
टीम इंडिया - फोटो : SELF

उधर, श्रीलंका का 5,332 प्वाइंट्स के साथ 83वें रेटिंग स्थान पर है। यदि श्रीलंका टीम इंडिया के खिलाफ यह सीरीज 3-0 से जीत जाती है तो 87वें रेटिंग स्थान पर पहुंच जाएगी और ऐसा नहीं होता तो उसका रेटिंग स्थान 83 ही रहेगा।
 

विज्ञापन
Team India could become No.1 ranked in ODIs after Sri Lanka series
टीम इंडिया - फोटो : bcci

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन वन-डे मैचों में कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। फिलहाल कप्तान विराट कोहली रेस्ट पर हैं। टीम इंडिया की तरफ से वन-डे में कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा 24वें कप्तान हो जाएंगे। इस सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की भी सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद टीम इंडिया जनवरी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed