फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35 साल के इतिहास में 20+ बार बदली टीम इंडिया की जर्सी, देखें 1985 से अबतक का सफर

Wed, 25 Nov 2020 07:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
team india indian cricket team jersey journey 1985 to 2020
टीम इंडिया की जर्सी - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया नए तेवर और नए कलेवर के साथ मैदान पर उतरेगी क्योंकि विराट 'सेना' कंगारुओं के खिलाफ नई जर्सी में नजर आएगी। बता दें कि 27 नवंबर से टीम इंडिया तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। हाल ही में टीम इंडिया को नया किट स्पॉन्सर मिला है। टीम इंडिया की किट स्पॉन्सर अब ऑनलाइन गेम कंपनी MPL है, जिसका जर्सी पर लोगो भी है। भारतीय टीम की जर्सी का रंग नेवी ब्लू है।भारतीय टीम इसी रंग की जर्सी 80 के दशक में पहनती थी। ऐसे में आइए जानते हैं 1985 से लेकर अब तक यानी 35 साल के इतिहास में कब-कब बदली टीम इंडिया ने अपनी जर्सी?

team india indian cricket team jersey journey 1985 to 2020
Indian Cricket Jersey - फोटो : फाइल फोटो

1985
दरअसल, जब क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तब सभी टीमें सफेद रंग की जर्सी पहनकर ही मैदान में उतरती थीं। मगर साल 1985 में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस चलन को बदला और पहली बार रंगीन जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने उतरी। इसके बाद सभी टीमों ने अपनी-अपनी जर्सी का रंग बदलना शुरू किया। वर्ष 1985 में पहली बार टीम इंडिया रंगीन जर्सी पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरी थी। उस समय उसका रंग नीला और पीला था। हालांकि, उस समय जर्सी पर न तो देश और न ही किसी खिलाड़ी का नाम लिखा हुआ था। 

 

team india indian cricket team jersey journey 1985 to 2020
टीम इंडिया की जर्सी - फोटो : फाइल फोटो

1991-92
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पर खिलाड़ियों के नाम और देश का नाम लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india indian cricket team jersey journey 1985 to 2020
Indian Cricket Jersey - फोटो : फाइल फोटो

1992 वर्ल्ड कप
साल 1992 में पहली बार विश्व कप कलरफुल ड्रेस में खेला गया। इसके बाद 1992 के वर्ल्ड कप में भारतीय प्लेयर्स की जर्सी इंडिगो कलर की थी, जिस पर शोल्डर्स पर कलरफुल स्ट्राइप्स बनी हुई है। इसके अलावा ड्रेस के आगे टीम का नाम और पीछे प्लेयर का नाम लिखा होता था। 

विज्ञापन
team india indian cricket team jersey journey 1985 to 2020
टीम इंडिया की जर्सी - फोटो : फाइल फोटो

1994
न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया पीली और नीली जर्सी में दिखाई दी थी। इसी साल श्रीलंका में खेली गई सिंगर वर्ल्ड सीरीज में हल्के नीले रंग का आगमन फिर से हुआ। इस सीरीज में भारतीय टीम पीले और हल्के नीले रंग की ड्रेस में दिखाई दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed