सब्सक्राइब करें

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
team india made a record of maiden over

गुरुवार को भारतीय टीम भले ही एशिया कप 2016 में 160 से ऊपर का स्कोर खड़ा कर ओमान का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही, क्योंकि भारत को पहले गेंदबाजी मिली थी। लेकिन यूएई का शिकार कर भारतीय टीम ने तीन छोटी टीमों के रिकॉर्ड की बराबरी जरुर कर ली।

Trending Videos

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड

team india made a record of maiden over

टीम इंडिया के सितारे आजकल बुलंदी पर है। खासकर फटाफट क्रिकेट में पिछले पांच मैचों से अजेय चल रही भारतीय टीम ने एक नया कारनामा अपने नाम किया है। ऐसा रिकॉर्ड जो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली कोई भी टीम नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड

team india made a record of maiden over

भारतीय गेंदबाजों ने यूएई के ‌खिलाफ मुकाबले में कुल 4 मेडन ओवर फेंके, जो फटाफट क्रिकेट में एक मैच में ‌किसी भी टीम का सबसे ज्यादा मेडन डालने का संयुक्‍त रिकॉर्ड है। टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में 77 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया।

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड

team india made a record of maiden over

वैसे टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन डालने का रिकॉर्ड केन्‍या, हांगकांग और अफगानिस्तान का भी है। इन टीमों ने भी 4-4 मेडन ओवर एक मैच में डाले हैं। लेकिन इन तीनों टीमों को टेस्ट क्रिकेट खेलने की मान्यता नहीं है। लिहाजा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों में भारतीय टीम यह रिकॉर्ड बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है।

विज्ञापन

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड

team india made a record of maiden over

साथ ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय बाद फॉर्म में कमबैक किया और लाजवाब प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्वाधिक 2 ओवर मेडन भी डाले। मैच के बाद खुद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी भुवी के प्रदर्शन की सराहना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed