{"_id":"629ec598b40402558850c08b","slug":"team-india-prepares-for-ind-vs-sa-t20-series-rahul-dravid-gave-tips-to-avesh-khan-and-umran-malik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Photos: दक्षिण अफ्रीका से बदले की तैयारी, आवेश ने कोच द्रविड़ के साथ की चर्चा, मस्ती करते दिखे ईशान किशन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Photos: दक्षिण अफ्रीका से बदले की तैयारी, आवेश ने कोच द्रविड़ के साथ की चर्चा, मस्ती करते दिखे ईशान किशन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:20 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी थी। भारतीय टीम इसका बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार के दिन भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग तीन घंटे तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पसीना बहाया। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ का ध्यान सबसे ज्यादा युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और आवेश खान पर रहा। कोच द्रविड़ दोनों को टिप्स देते नजर आए। वहीं, ईशान किशन इस दौरान मस्ती के मूड में दिखे। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ काफी मस्ती की। इस बीच दिनेश कार्तिक काफी गंभीर नजर आए। यहां हम भारतीय टीम के अभ्यास सत्र की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
अभ्यास सत्र के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ऋतुराज को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कप्तान राहुल का बतौर ओपनर खेलना तय है। वहीं, ईशान किशन को उनसे पहले मौका दिया जाएगा।
3 of 9
भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान युवा अर्शदीप सिंह ने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बातचीत की। अर्शदीप इस दौरान भुवनेश्वर से टी20 में गेंदबाजी के टिप्स लेते नजर आए। हालांकि, ईशान किशन भी इन दोनों की बातों को गंभीरता से सुन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ऋषभ पंत और उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रैक्टिस सेशन के दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत और उमरान मलिक मस्ती के मूड में दिखाई दिए। दोनों आपस में बातचीत करते और हंसते नजर आए। उमरान पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं और सभी उनके साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल सहायक कोच के साथ बातचीत करते दिखे। इस दौरान वो काफी गंभीर नजर आ रहे थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में राहुल पर भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।