{"_id":"5860f4e54f1c1b8640eeb971","slug":"team-india-s-conditioning-coach-shankar-basu-resigns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को लगा झटका, सपोर्ट स्टाफ के एक प्रमुख ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को लगा झटका, सपोर्ट स्टाफ के एक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
Tue, 27 Dec 2016 02:46 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के स्ट्रेन्थ एवं कंडीशनिंग कोच शंकर बसु ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीसीसीआई को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
टीम इंडिया को लगा झटका, सपोर्ट स्टाफ के एक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
2 of 5
शंंकर बसु और विराट कोहली
माना जा रहा है कि यह निर्णय इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पांचवें टेस्ट के बाद लिया गया है। हालांकि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लगातार और बड़े पैमाने पर चोटिल होने के परिणाम स्वरूप यह निर्णय लिया गया है। कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया लेकिन बसु ने अपना निर्णय नहीं बदला।
टीम इंडिया को लगा झटका, सपोर्ट स्टाफ के एक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
3 of 5
विराट कोहली
बसु भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने से पहले स्कवैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल और ज्योसना चिनप्पा के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो आईपीएल टीम बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के साथ भी जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया को लगा झटका, सपोर्ट स्टाफ के एक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
4 of 5
virat kohli
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बसु के कार्यक्रम के बड़े प्रशंसक हैं। आज विराट कोहली जितने फिट हैं वह बसु के कार्यक्रमों का ही नतीजा है।
विज्ञापन
टीम इंडिया को लगा झटका, सपोर्ट स्टाफ के एक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
5 of 5
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
बसु टीम इंडिया के साथ पहली बार साल 2015 में श्रीलंका दौरे के दौरान जुड़े थे। उन्होंने कोच सुदर्शन की जगह ली थी। वह फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के साथ जुड़े हैं। हालांकि बीसीसीआई ने बसु की जगह किसी अन्य की नियुक्ति का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यदि बीसीसीआई बसु का इस्तीफा स्वीकार कर लेता है तो सुदर्शन एक बार फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।