{"_id":"5c45754bbdec224bbb208f0a","slug":"team-india-similar-to-the-80s-west-indies-team-says-dean-jones","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विराट ब्रिगेड' से थर-थर कांपते विपक्षी, दबदबा बिलकुल 80 के दशक वाली कैरेबियाई टीम जैसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट ब्रिगेड' से थर-थर कांपते विपक्षी, दबदबा बिलकुल 80 के दशक वाली कैरेबियाई टीम जैसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
india and west indies
Link Copied
एमएस धोनी की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत ने पहली बार टेस्ट और वनडे में जीत का परचम लहराया है।
Trending Videos
2 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया की इस जीत से न सिर्फ फैंस बल्कि क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी काफी खुश हैं। यहां तक कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की। पूर्व क्रिकेटर ने भारत के इस दौरे को ऑस्ट्रेलिया में उनका सबसे सफल दौरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
डीन जोन्स
जोन्स ने एक अंग्रेजी अखबार के माध्यम से लिखा, 'ये ऑस्ट्रेलिया में भारत का अब तक का सबसे सफल दौरा था। इस दौरे पर जो हल्का सा दाग है वो पर्थ में टीम इंडिया का प्रदर्शन, लेकिन पूरी तरह से देखा जाय तो ज्यादातर खिलाड़ियों ने विदेश में अच्छा खेला। सभी ने इस सफल दौरे में अपना योगदान दिया।'
4 of 5
विराट-रिचडर्स
इसके अलावा जोन्स ने टीम इंडिया की मौजूदा ब्रिगेड की तुलना 80 के दशक वाली वेस्टइंडीज टीम से भी की। उन्होंने लिखा, 'टीम इंडिया इस वक्त 80-90 के दशक वाली कैरेबियाई टीम बन चुकी है। यह टीम किसी भी देश में जाकर जीत हासिल करने का दम रखती है। विंडीज ये करने में काबिल थी और उनके पास वो 'डराने वाला फैक्टर' था।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
उस दौर में वेस्टइंडीज के पास विव रिचर्ड्स, कर्टनी वॉल्श और मालकॉम मार्शल जैसे धांसू खिलाड़ी थे। इसी तरह मौजूदा कोहली ब्रिगेड भी कई स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।