सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ऐतिहासिक टेस्ट में बनना चाहेगी चैंपियन, इन 11 'शेरों' पर हो सकता है दारोमदार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
team Indias expected playing XI for the Afghanistan Test
टीम इंडिया

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट की शुरुआत होगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 9ः30 बजे से खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक टेस्ट में टीम इंडिया के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे।



गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चोट के कारण बाहर हैं। तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भी कमी टीम इंडिया को खलेगी। स्टार खिलाड़ियों के न खेलने की वजह से बाकी खिलाड़ियों के पास यह एक अच्छा मौका है अपने आप को साबित करने और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी जगह पक्की करने का। आइये जानते है कि टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों की बदौलत एकमात्र टेस्ट खेलने उतरेगी।

Trending Videos

ओपनर्स

team Indias expected playing XI for the Afghanistan Test
मुरली विजय

ओपनर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया की कमान मुरली विजय संभाल सकते हैं। वह पिछले कुछ समय से वह टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजय का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले विजय के साबित करने का अच्छा मौका है। इसके अलावा केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में मुरली विजय का साथ दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

team Indias expected playing XI for the Afghanistan Test
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

टीम इंडिया की 'नई दिवार' चेतेश्वर पुजारा मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इससे पहले वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं, कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अंजिक्य रहाणे को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीताने का पूरा दारोमदार रहाणे पर होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे थे। इससे पहले रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट सीरीज के दौराम टीम इंडिया की कमान संभाल खेल चुके हैं। इसके अलावा करुण नायर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

विकेटकीपर और ऑलराउंडर

team Indias expected playing XI for the Afghanistan Test
दिनेश कार्तिक

विकेटकीपर और ऑलराउंडर की भूमिका में दिनेश कार्तिक नजर आएंगे। आठ साल बाद टेस्ट में उनकी वापसी हुई है। इससे पहले ऋद्धिमान साहा के खेलने की खबर थी लेकिन उनके चोटिल होने के बाद दिनेश कार्तिक को अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट में शामिल किया गया। दिनेश  अपना अंतिम टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ साल 2010 में खेला था। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका अदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी

team Indias expected playing XI for the Afghanistan Test
ashwin and jadeja - फोटो : File

स्पिन गेंदबाज के रूप में रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा नजर आ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस टेस्ट में भी अश्विन पर लोगों की नजरें टिकी हैं। इसके अलावा जडेजा भी इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट रैंकिग में चौथे नंबर के गेंदबाज जडेजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। वह एक खतरनाक गेंदबाज के तौर पर साबित हो सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाज के रूप में इशांत शर्मा और उमेश यादव नजर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed