फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहीर-सागरिका के हनीमून के बाद अब सानिया ने 'विरुष्का' पर कसा तंज, कही इतनी बड़ी बात

Sun, 17 Dec 2017 12:16 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Tennis star Sania Mirza decodes why Virat and Anushka kept the news of their marriage a secret
virat kohli

भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 'विरुष्का' की शादी को सीक्रेट रखने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों को अपनी शादी को इतना सीक्रेट रखने की जरूरत क्यों पड़ी। विराट और अनुष्का दोनों ने इटली के मिलान में 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे।

Tennis star Sania Mirza decodes why Virat and Anushka kept the news of their marriage a secret
सानिया मिर्जा

जयदीप मुखर्जी अकादमी में आयोजित प्रेमजी लाल इन्विटेशनल टेनिस टूर्नामेंट में शामिल सानिया से जब पूछा गया कि वह इन दोनों को किस प्रकार व्यक्तिगत रूप से जानती हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। सानिया ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो पाउंगी कि नहीं। मैं भारत में नहीं रहूंगी। मैं 21 दिसम्बर को दुबई जा रही हूं।'

Tennis star Sania Mirza decodes why Virat and Anushka kept the news of their marriage a secret
सानिया मिर्जा

उन्होंने कहा, 'मुझे मीडिया की बढ़ा-चढ़ा कर की जाने वाली बातें पसंद नहीं। विराट और अनुष्का की शादी की बात शानदार है। हर कोई जानता है कि वह लंबे समय से एक-दूसरे के साथ थे। इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि दो प्यार करने वाले लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों शादी कर चुके हैं और दोनों जानते हैं कि मीडिया उनके कैसे आगे-पीछे है। इसलिए वे शादी के लिए इटली चले गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tennis star Sania Mirza decodes why Virat and Anushka kept the news of their marriage a secret
सानिया मिर्जा - फोटो : indian express

सामाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सानिया ने कहा, 'शादी में वैसे ही बहुत सा दबाव होता है और ऐसे में ऐसी बड़ी शादी बहुत जटिल परिस्थिति वाली होती है। मेरी बहन की शादी हुई थी, जो उतने बड़े स्तर पर नहीं हुई थी। फिर भी हम लोग काफी दबाव में थे। एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा। हालांकि, सानिया ने विराट और अनुष्का को ट्वीट के जरिए शादी की शुभकामनाएं भी दी थी।

विज्ञापन
Tennis star Sania Mirza decodes why Virat and Anushka kept the news of their marriage a secret
सानिया मिर्जा - फोटो : self

इस भारतीय टेनिस स्टार ने कहा, 'मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं। एक साथ वे दोनों कमाल के हैं। अलग-अलग भी वे कमाल के हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मालूम हो कि इससे पहले सानिया जहीर खान और सागरिका घाटगे के हनीमून को लेकर सवाल उठाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed