{"_id":"5a35e79f4f1c1bbd208b7078","slug":"dwayne-bravo-says-does-not-make-sense-to-return-to-international-cricket-at-the-age-of-34","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो क्या कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो अब कभी वेस्टइंडीज की ओर से नहीं खेलेंगे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो क्या कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो अब कभी वेस्टइंडीज की ओर से नहीं खेलेंगे!
Sun, 17 Dec 2017 11:24 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : CricketCountry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टीम में अपनी वापसी को लेकर कहा है कि भला 34 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने का कोई तुक ही नहीं बनता हैं।
2 of 5
ड्वेन ब्रावो
संवाददाताओं से बातचीत में ब्रावो ने कहा, 'जब मैं फिट था तब मुझे टीम से बाहर कर दिया गया था । अब मैं 34 साल का हो चुका हूं ऐसे में वापसी का कोई मतलब नहीं बनता। मैं चाहता हूं कि मेरे अंदर जितना क्रिकेट बचा है अपने फैन्स की खातिर उतना मैं खेलूं।'
3 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : cricbuzz
34 साल के इस स्टार आलराउंडर ने कहा, 'मैं दुनिया भर में होने वाले इस तरह की टी-20 मैचों में खेलना चाहता हूं। मैं जितना ज्यादा खेलुंगा उतना ही खुश रहुंगा। ब्रावो आईपीएल में पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन चेन्नई पर प्रतिबंध लगने के बाद वह नई टीम गुजरात लायंस हिस्सा बने थे। हालांकि चोट की वजह से वह इस वर्ष आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने हाल ही में बंगलादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) से क्रिकेट में वापसी की थी और अब वह टी-10 क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ड्वेन ब्रावो
पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलते हुए ब्रावो चोटिल हो गए थे। इसके बाद से लंबे समय तक वह मैदान से गायब रहे हैं। पिछले साल उन्होंने सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनका कहना है कि इंडीज टीम में उनकी वापसी के आसार बेहद कम हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
बता दें कि ब्रावो वेस्टइंडीज के लिए अब तक 40 टेस्ट, 164 वन-डे और 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ब्रावो ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ और आखिरी वन-डे टीम इंडिया के खिलाफ धर्मशाला में साल 2014 में खेला था। जबकि आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ अबुधाबी में खेला था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।