फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस धाकड़ बल्लेबाज ने कहा- रोहित शर्मा दबाव में रहने वाले कप्तान नहीं हैं

Sun, 17 Dec 2017 10:25 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan says Rohit Sharma is a very chilled out captain
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। फिलहाद दोनों ही टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन ने कहा है कि मौजूदा टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा दबाव में रहने वाले नहीं है, वो काफी 'चिल्ड आउट' कप्तान हैं।


 

Shikhar Dhawan says Rohit Sharma is a very chilled out captain
रोहित और धवन - फोटो : File

शिखर धवन ने रोहित की तारीफ कहा, 'वह सिर्फ दो मैचों से कप्तान है लेकिन मैं उसे लंबे समय से जानता हूं और मुझे पता है कि वह कैसा व्यक्ति है। वह दबाव लेने वाला कप्तान नहीं है और हमें बेसिक्स सही रखने के लिए कहता है, हमें सभी को अपनी भूमिका पता है, हमें सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है और पिछले मैच में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके लिए उसे सलाम। इसे लेकर काफी खुश हूं।'

Shikhar Dhawan says Rohit Sharma is a very chilled out captain
शिखर धवन - फोटो : twitter

32 वर्षीय धवन ने कहा कि टीम इंडिया धर्मशाला वन-डे में 112 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। जिससे की श्रीलंकाई टीम ने उस मैच को 7 विकेट से जीत गई थी। वहीं, मोहाली वन-डे में कप्तान रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 141 रन से मात दी और सीरीज को बराबरी करने में कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan says Rohit Sharma is a very chilled out captain
shikhar dhawan

शिखर धवन काफी उत्साहित थे कि डिसाइडर ने विशापट्टनम में खेले जाने वाले आखिरी मैच से पहले मुझपर भरोसा जताया है कि मैं यहां अच्छा खेल सकूं। रविवार के मैच से पहले संवाददाताओं से बातचीत में धवन ने कहा ,'मैं हमेशा विशाखापट्टनम में वापस आना चाहता था। यह बहुत खूबसूरत और बहुत साफ शहर है। निश्चित रूप से जिस प्रोपर्टी में हम जी रहे हैं, हमारे पास हमारे सामने समुद्र है, यह काफी सुंदर है। निश्चित रूप से मैंने देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया जैसा कि आपने कहा और उसके बाद मेरे करियर में काफी बदलाव आया। विशाखापट्टम किस्मत का शहर है कि ना? यह मेरे लिए अच्छा रहा है और मैं हमेशा यहां आने का आनंद उठाता हूं।' 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan says Rohit Sharma is a very chilled out captain
शिखर धवन - फोटो : bcci

सलामी बल्लेबाज धवन ने कहा, 'रोहित और मैं लंबे समय से खेल रहे हैं। मैं जिन सलामी बल्लेबाजों के साथ खेला उसमें वह सर्वश्रेष्ठ में से एक है।' धवन ने स्वीकार किया कि रविवार को होने वाले निर्णायक मैच से पहले दबाव है लेकिन टीम इसकी आदी है। उन्होंने कहा, 'जब भी आप फाइनल मैच में खेलते हो तो बेशक दबाव होता है, लेकिन हम इसे आदी हैं।  इसके साथ ही धवन ने संभावना जताई कि मोहली में हार के साथ श्रीलंका की टीम बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी और टीम इंडिया इसके लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed