फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: सीरीज जीतने के साथ ही इन बड़े रिकॉर्ड्स पर रहेंगी रोहित शर्मा की निगाहें

Sun, 17 Dec 2017 08:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
INDvSL: Rohit sharma create some important records in visakhapatnam odi
रोहित शर्मा

टीम इंडिया और श्रीलंका तीन वन-डे मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगी। इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन पर एक बार फिर से नजर रहेगी।

INDvSL: Rohit sharma create some important records in visakhapatnam odi
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

धर्मशाला वन-डे में खराब प्रदर्शन के बाद मोहाली वन-डे में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार वापसी की और दोहरा शतक जमाया। इस तरह से वह एक बार फिर से वैसी ही पारी खेलते हुए अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली सीरीज जिताने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसे में यदि रोहित शर्मा तीसरे मैच में शानदार पारी खेलेंगे तो उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड शामिल हो सकते हैं।

INDvSL: Rohit sharma create some important records in visakhapatnam odi
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो साल 2015 से अबतक इस मामले में डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर हैं। वॉर्नर ने इस दौरान 12 शतक लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा 11 शतक लगाकर इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। यदि रोहित विशाखापत्तनम वन-डे में शतक जड़ देते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL: Rohit sharma create some important records in visakhapatnam odi
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

रोहित शर्मा के नाम एशिया में 93 मैचों की 91 पारियों में 99 छक्के दर्ज हैं। इस तरह से उन्हें एशिया में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए 1 और छक्के की दरकार है। एशिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 205 छक्के लगाए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित एशिया में अपने 100 छक्के पूरे कर पाते हैं कि नहीं।

विज्ञापन
INDvSL: Rohit sharma create some important records in visakhapatnam odi
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 58 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम है। डीविलियर्स ने इस रिकॉर्ड को साल 2015 में हासिल किया था। रोहित के नाम मौजूदा साल में 45 छक्के हो गए हैं। इस तरह से उनके पास मौका है कि वह मौजूदा साल में अपने 50 छक्के पूरे कर लें। एक कैलेंडर इयर में 50 छक्के लगाने वाले वह टीम इंडिया के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed