फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के लिए ऐतिहासिक हो सकता है विशाखापट्टनम वन-डे, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

Sun, 17 Dec 2017 08:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka dhoni could make these four records in vizag odi
एमएस धोनी - फोटो : icc

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। टीम इंडिया को दो विश्व कप जीताने वाले इस पूर्व कप्तान के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ने वाला है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच या फिर इस सीरीज का फाइनल मैच कहें रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाना है। इस मैच में धोनी की नजर इन चार रिकॉर्ड्स पर होगी...

india vs sri lanka dhoni could make these four records in vizag odi
धोनी
इस मैच में धोनी के पास अपने नाम 4 रिकॉर्ड दर्ज करवाने का सुनहरा मौका होगा। धोनी सीरीज के पहले धर्मशाला मैच में अपनी फॉर्म का सबूत दे चुके हैं। जहां पूरी टीम एक तरफ ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी, वहीं धोनी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। 
india vs sri lanka dhoni could make these four records in vizag odi
धोनी और मनीष पांडे
धोनी विशाखापट्टनम वन-डे को अपने ऐतिहासिक बना सकते हैं। धोनी के नाम अभी 311 वन-डे की 268 पारियों में 9,898 रन हैं और उन्हें 10 हजार रन पूरे करने के लिए 102 रन की दरकार है। अगर वो इस मैच में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी से आगे इस मामले में फिलहाल श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा हैं। संगाकारा के नाम 14,234 रन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs sri lanka dhoni could make these four records in vizag odi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
धोनी के नाम फिलहाल सीरीज के तीसरे मैच की 38 पारियों में 48 छक्के हैं। विशाखापट्टन वन-डे भी धोनी के लिए तीसरा वन-डे है, ऐसे में वो 2 छक्के मारकर अपने नाम 50 छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे। धोनी ने अब तक सीरीज के तीसरे मैच 91.85 की औसत से 1,837 रन बनाए हैं और एक बार फिर वो इस मैच में रनों का अंबार लगाना चाहेंगे।
विज्ञापन
india vs sri lanka dhoni could make these four records in vizag odi
ms dhoni
अगर धोनी इस मैच में 69 रन बना लेते हैं तो उनके नाम छठें नंबर पर 4 हजार रन पूरे हो जाएंगे। धोनी ने अपने वन-डे करियर में  इसी नंबर पर सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजी की है। धोनी ने 121 पारियों में 47.79 की औसत से अबतक 3,931 रन बना चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed