{"_id":"5c90d252bdec2214516f4804","slug":"these-5-batsman-can-breaks-chris-gayle-record-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: क्रिस गेल ने ठोके थे 66 गेंदों पर 175 रन, इन 5 सूरमाओं में है ये रिकॉर्ड तोड़ने का दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: क्रिस गेल ने ठोके थे 66 गेंदों पर 175 रन, इन 5 सूरमाओं में है ये रिकॉर्ड तोड़ने का दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
kohli and gayle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2013 के आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 66 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
2 of 7
गेल और मैकुलम
- फोटो : File
इस रिकॉर्ड को बने 6 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक कोई बल्लेबाज इसके करीब तक नहीं पहुंच पाया। इस बार ऐसे 5 बल्लेबाज नजर आ रहे हैं जिनसे उम्मीद की जा सकती है कि वो इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइए जानते हैं वो कौन ऐसे 5 खिलाड़ी हैं...
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : IPL
विराट कोहली का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। खासकर साल 2016 में वह जबर्दस्त फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने पूरे सीजन 4 शतक और 7 अर्धशतक की बदौलत कुल मिलाकर 937 रन बनाए थे। उस सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 113 था। इस बार उनसे गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कॉलिंग मुनरो
- फोटो : File
कॉलिन मुनरो मौजूदा समय के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस बार भी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने उन्हें अपने दल में शामिल किया है। कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल टी-20 करियर में 3 शतक लगाए हैं। आईपीएल के 12वें सीजन में वह उनसे भी विस्फोटक पारियों की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान पर हैं। वह वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार बड़े स्कोर कर चुके हैं। वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं। रोहित टीम इंडिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 43 गेंदों में 118 रन है। कयास लगाया जा रहा है कि रोहित गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम हो सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।