{"_id":"5ad0036d4f1c1b513e8b4e7b","slug":"these-five-heroes-confirmed-hyderabad-sunrisers-win-against-mumbai-indians-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ऑरेंज आर्मी' के इन 5 योद्धाओं ने मुंबई को किया चित, 'रोहित गैंग' को नहीं खोलने दिया जीत का खाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'ऑरेंज आर्मी' के इन 5 योद्धाओं ने मुंबई को किया चित, 'रोहित गैंग' को नहीं खोलने दिया जीत का खाता
Fri, 13 Apr 2018 06:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच का फैसला आखिरी बॉल पर हुआ और अंत में जीत सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रही। सनराइजर्स की आखिरी उम्मीद बिली स्टेनलेक ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले यह मैच हर गेंद पर कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में लुढ़कता रहा। आखिरी ओवर्स में जबर्दस्त वापसी करने वाली मुंबई की टीम मैच को लगभग अपने नाम कर ही चुकी थी, लेकिन मैच के सबसे बड़े हीरो रहे दीपक हूडा ने आखिरी क्षणों तक हार नहीं मानी और आखिरकार निर्णायक मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिला ही दी। आइए जानते हैं इस यादगार मुकाबले के कौन सबसे बड़े पांच पांच हीरो रहे।
शिखर धवन
2 of 6
शिखर धवन और केन विलियमसन
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। शिखर ने सिर्फ 28 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाए और टीम को बेहतर पोजीशन में पहुंचाया।
दीपक हूडा
3 of 6
दीपक हूडा
- फोटो : ipl
इस मैच में दीपक हूडा की नाबाद 32 रन की पारी को शायद ही क्रिकेट फैंस कभी भूल पाएं। सनराइजर्स हैदराबाद की आखिरी उम्मीद दीपक हूडा ने 25 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए। दीपकी हूडा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जबर्दस्त छक्का लगाकर टीम की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिद खान
4 of 6
राशिद खान
- फोटो : espncricinfo
अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान ने आईपीएल में एक बार फिर खुद को साबित किया। मुंबई के खिलाफ राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 3.25 की औसत से 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया। गेंदबाजी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए राशिद को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
संदीप शर्मा
5 of 6
संदीप शर्मा
सनराजर्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को बैकफुट पर धकेला। संदीप ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो अहम खिलाड़ियों को शिकार बनाया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और प्रदीप सांगवान को आउट किया, जिसकी बदौलत मुंबई की टीम ज्यादा स्कोर खड़ा करने से चूक गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।